{"_id":"682320a4631a27fded069f71","slug":"bihar-news-for-a-piece-of-land-son-murdered-his-father-by-slitting-his-throat-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जमीन के टुकड़े के लिए कलयुगी बेटे ने पिता की गला रेतकर की हत्या, गांव में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जमीन के टुकड़े के लिए कलयुगी बेटे ने पिता की गला रेतकर की हत्या, गांव में सनसनी
Tue, 13 May 2025 04:06 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुरी
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 13 May 2025 04:06 PM IST
सार
भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देवघर मोती टोला गांव में मंगलवार सुबह एक बहुत ही दुखद घटना हुई। यहां एक बेटे ने जमीन के लिए अपने ही पिता की तेज हथियार से गला काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर मोती टोला गांव में मंगलवार की सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने जमीन के टुकड़े के लिए अपने ही पिता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इस दिल दहला देने वाली घटना से गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात के बाद आरोपी बेटा और उसकी मां मौके से फरार हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, सर्कल इंस्पेक्टर प्रभास कुमार और थानाध्यक्ष राजीव रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
जमीन विवाद बना हत्या की वजह
मृतक की पहचान 50 वर्षीय जयप्रकाश सिंह उर्फ सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान थे। परिजनों के मुताबिक, जयप्रकाश सिंह ने वर्ष 1998 में सीमा देवी से पहली शादी की थी, जिससे उन्हें एक पुत्र विष्णु कुमार है। लेकिन पारिवारिक कलह के चलते सीमा देवी अक्सर मायके चली जाती थीं और पति के साथ नहीं रहती थीं। इसके बाद वर्ष 2015 में उन्होंने दूसरी शादी किरण देवी से की, जो रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बैरी गांव की निवासी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में अचानक गिर पड़े सांसद अजय मंडल, अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा
बताया जा रहा है कि पहली पत्नी का बेटा विष्णु कुमार लगातार जमीन में हिस्सा मांगता था। बीते वर्ष नवंबर में उसने अपने दादा के हिस्से की करीब 7 कट्ठा जमीन भी बेच दी थी, जिस पर मृतक जयप्रकाश सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा था। तीन दिन पहले भी पंचायत हुई थी, जिसमें जयप्रकाश ने कहा था कि मामला कोर्ट में है, सुलह के बाद ही जमीन का बंटवारा किया जाएगा। इसी बात से नाराज विष्णु कुमार ने मंगलवार की सुबह धारदार हथियार से अपने पिता की गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और छापेमारी की जा रही है।