फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: MP Ajay Mandal fell down during CM Nitish Kumar's program, admitted to hospital in Bhagalpur

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में अचानक गिर पड़े सांसद अजय मंडल, अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा

Tue, 13 May 2025 03:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 13 May 2025 03:38 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे थे। इंडोर स्टेडियम में सीएम का कार्यक्रम चल रहा था। सांसद अजय मंडल सीएम नीतीश कुमार के साथ ही मंच की ओर आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक ऐसा हो गया...

विज्ञापन
Bihar News: MP Ajay Mandal fell down during CM Nitish Kumar's program, admitted to hospital in Bhagalpur
एंबुलेंस से सांसद को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर के इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गयी, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में शामिल भागलपुर के जदयू सांसद अजय मंडल अचानक गिर पड़े। सांसद की हालत इतनी खराब हो गई कि फौरन उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। दरअसल, मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर आए थे। वह इंडोर स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे थे। मुख्यमंत्री के साथ मंच की ओर बढ़ते समय सांसद अजय मंडल अचानक लड़खड़ा कर जमीन पर गिर गए। उनका पैर प्लाई मैट में फंस गया था। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों एवं अधिकारियों ने फ़ौरन सांसद को उठाकर एक सोफे पर बैठाया। लेकिन, चोट के कारण वह दर्द से कराह रहे थे। इसके बाद फौरन एंबुलेंस में सांसद को मायागज अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

 

Bihar News: MP Ajay Mandal fell down during CM Nitish Kumar's program, admitted to hospital in Bhagalpur
सांसद अजय मंडल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। - फोटो : अमर उजाला

सांसद का इलाज चल रहा है
डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार व जांच के बाद उनके कमर एवं पैर का एक्स-रे किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सांसद की कमर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एक्स-रे रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और सांसद का कुशल क्षेम जाना। डीएम एवं एसएसपी भी अस्पताल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed