फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Five including Patna GRP in-charge suspended for illegal extortion from West Bengal businessman

Bihar News: पंश्चिम बंगाल के व्यापारी को जेल का डर दिखाकर 50 हजार मांगे, पटना जीआरपी प्रभारी समेत पांच निलंबित

Sun, 25 Aug 2024 04:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 25 Aug 2024 04:18 PM IST
सार

एक अगस्त को व्यापारी की ओर से मामले की शिकायत की गई थी। जांच के बाद अधिकारियों ने पटना जीआरपी प्रभारी पंकज कुमार, सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार, एएसआई रामचंद्र राम, सिपाही संजय कुमार और कृष्ण कुमार ठाकुर को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
Bihar News: Five including Patna GRP in-charge suspended for illegal extortion from West Bengal businessman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जीआरपी का चौंकाने एक वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यापारी से अवैध वसूली के आरोप में थानेदार सहित पांच पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। मामला में पटना जीआरपी के प्रभारी पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उनकी जगह राजेश कुमार सिन्हा को पटना जीआरपी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। सभी आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की बात भी कही जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना एक अगस्त की बताई जा रही है, जब पश्चिम बंगाल के एक व्यापारी सोमनाथ नइया ट्रेन पकड़ने के लिए पटना जंक्शन पहुंचे थे। इस दौरान स्टेशन पर पैदल गश्त कर रहे एक आरक्षी ने उन्हें संदिग्ध मानकर हिरासत में लिया और फिर जीआरपी थाने में पहुंचा दिया। थाने में व्यापारी से कई तरह के सवाल पूछे गए और संदिग्ध बताकर जेल भेजने की धमकी दी गई। इसके बाद उन्हें हाजत में बंद कर दिया गया, व्यापारी के लाख मिन्नतें करने और लगातार खुद को निर्दोष बताने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने उसकी एक नहीं सुनी। 
विज्ञापन


आखिरी में पुलिसकर्मियों ने व्यापारी सोमनाथ को रिहा करने के एवज में उससे 50,000 रुपये की मांग की। उसके पास 20 हजार रुपये मौजूद थे जो उसने जीआरपी पुलिसकर्मियों को दिए और उसे छोड़ने की बात कही। लेकिन, पुलिसकर्मियों ने उस पर बाकी 30,000 रुपये देने का दबाव बनाया। पैसा नहीं होने के कारण व्यापारी ने अपने घर किसी रिश्तेदार से संपर्क किया और उनसे पैसे मांगे। इसके बाद व्यापारी ने 19,000 ऑनलाइन मंगाकर पुलिसकर्मियों को दिए, तब उसे थाने से रिहा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पश्चिम बंगाल पहुंचने के बाद व्यापारी ने इस घटना की शिकायत रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर 4 अगस्त को की। शिकायत मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारियों ने मामले की जांच रेलवे के एक डीएसपी को सौंपी। जांच के दौरान डीएसपी ने सभी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और लोगों के बयान के आधार पर मामले को सही पाया। जांच रिपोर्ट के आधार पर पटना जीआरपी प्रभारी पंकज कुमार, सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार, एएसआई रामचंद्र राम, सिपाही संजय कुमार और कृष्ण कुमार ठाकुर को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed