Bihar News: चोरी के आभूषण के साथ पांच गिरफ्तार, एक सप्ताह पूर्व बंद घर से 50 लाख की संपत्ति हुई थी चोरी
Bihar News: नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र के महल पर वार्ड नंबर 33 में 16 जून से 20 जून के बीच लक्ष्मीकांत सिंह के घर में अज्ञात चोरों के द्वारा घर बंद रहने की स्थिति में निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। 21 जून को पीड़ित परिवार के द्वारा बिहार थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ कुल 50 लाख संपत्ति की चोरी का कांड दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने चोरी के इस कांड का सफल उद्भेदन करने का दावा करते हुए इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार थाना के अपर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि लक्ष्मीकांत सिन्हा के घर में चोरी की घटना को अज्ञात चोरों के द्वारा अंजाम दिया गया था। इसके उपरांत बिहार थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया था। स्पेशल टीम बनाकर पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुट गई थी। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की हरकत कैद हुई थी। इसके बाद एक संदिग्ध मोहम्मद शमशाद को हिरासत में लिया गया। जिसकी निशानदेही पर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी की गई एवं जिस ज्वेलरी दुकान में चोरी का सामान बेचा गया था। उस दुकान के मालिक दीपक कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।
इनकी हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार अभिक्तों में से बिहार थाना क्षेत्र के चैनपुरा निवासी मोहम्मद अंजार आलम का पुत्र मोहम्मद अखलाक, मोहम्मद याकूब का पुत्र मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद इस्लाम का पुत्र मोहम्मद शमशाद, मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदिया निवासी सुरेश सिंह का पुत्र रोशन सिंह, थरथरी थाना क्षेत्र के थरथरी निवासी सीताराम साव का पुत्र दीपक कुमार है। रौशन सिंह, अखलाक, मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद इम्तियाज का आपराधिक इतिहास भी पाया गया है।
ये सामान हुआ बरामद
गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी किया गया 27.49 ग्राम स्वर्ण आभूषण, 2 किलो 745 ग्राम चांदी का आभूषण, एक मोबाइल एवं 15 हजार नगद बरामद किया गया।
छापेमारी में ये रहें शामिल
छापेमारी टीम में प्रशिक्षु डीएसपी दीपक कुमार, अपर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार, दारोगा गुलाम मुस्तफा, प्रशिक्षु दारोगा धर्मेंद्र कुमार, आशुतोष चौबे, पवन कुमार समेत सशस्त्र पुलिस बल शामिल रही।