फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Farmer's tractor burnt in Nalanda, panic among villagers

Bihar: अचानक आई विस्फोट की आवाज, बाहर आकर देखा तो धू-धू कर जल रहा था किसान का ट्रैक्टर; ग्रामीणों में दहशत

Wed, 20 Nov 2024 06:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 20 Nov 2024 06:03 PM IST
सार

Bihar News: पीड़ित किसान ने बताया कि ट्रैक्टर उनकी आजीविका का मुख्य साधन था, जिसे आग में खो देना उनके परिवार के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने प्रशासन से न्याय और मुआवजे की मांग की है। 

विज्ञापन
Bihar News: Farmer's tractor burnt in Nalanda, panic among villagers
किसान का जला हुआ ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के बिंद थानाक्षेत्र के मकनपुर गांव में मंगलवार देर रात एक किसान के ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया गया। यह घटना सुबोध कुमार सिंह नामक किसान के घर के सामने हुई, जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है। घटना के कारण ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता पैदा हो गई है। 

विज्ञापन

 
विस्फोट की आई थी आवाज   
पीड़ित किसान सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 10 बजे अचानक एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो ट्रैक्टर आग की लपटों में घिरा हुआ था। उन्होंने परिवार के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक ट्रैक्टर पूरी तरह जल चुका था। 
विज्ञापन

 
पुलिस जांच में जुटी, विवाद का शक
घटना की जानकारी मिलते ही बिंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुराने विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है। उन्होंने कहा कि हमने जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा की मांग
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में पहले कभी नहीं हुई थीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और गांव में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। 

 
किसान के लिए बड़ा नुकसान
वहीं, पीड़ित किसान ने बताया कि ट्रैक्टर उनकी आजीविका का मुख्य साधन था, जिसे आग में खो देना उनके परिवार के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने प्रशासन से न्याय और मुआवजे की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed