{"_id":"684d30857662efbfff0b00fb","slug":"bihar-news-farmer-murdered-with-a-sharp-weapon-panic-in-the-area-police-engaged-in-investigation-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: किसान की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: किसान की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 14 Jun 2025 01:49 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बक्सर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:49 PM IST
सार
बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के खरगपुरा गांव में शनिवार सुबह किसान विमलेश्वर तिवारी की हत्या से सनसनी फैल गई। 55 वर्षीय विमलेश्वर तिवारी दरवाजे पर सोए थे और सुबह उनका शव घर के अंदर सीढ़ी के पास खून से लथपथ मिला।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के खरगपुरा गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के 55 वर्षीय किसान विमलेश्वर तिवारी की हत्या की खबर मिली। वे रात में अपने दरवाजे पर सोए हुए थे, लेकिन सुबह उनका शव घर के सीढ़ी वाले कमरे के बगल में खून से लथपथ पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी विमलेश्वर तिवारी, पिता स्व. राजकिशोर तिवारी के रूप में हुई है। गांव की कुछ महिलाओं के अनुसार, तड़के लगभग 4 बजे विमलेश्वर तिवारी को दरवाजे के पास नल से पानी पीते हुए देखा गया था। इसके बाद वे घर के अंदर चले गए, लेकिन उसके कुछ ही देर बाद उनकी हत्या कैसे हुई- यह रहस्य बना हुआ है।
शरीर पर धारदार हथियार से हमला
राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह के अनुसार, मृतक के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। जहां शव मिला, वहां काफी मात्रा में खून फैला था। साथ ही दीवार पर भी ऊंचाई पर खून के धब्बे पाए गए हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हमलावर के साथ हाथापाई भी हुई होगी।
हत्या में शामिल कोई परिचित?
स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि हमला करने वाला कोई जान-पहचान वाला हो सकता है, क्योंकि हत्या घर के अंदर की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक न तो हत्या का कारण स्पष्ट हो सका है और न ही किसी संदिग्ध की पहचान हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: विमान हादसे में बाल-बाल बचा बिहार का मेडिकल स्टूडेंट, मां को बताया कैसे बची जान
पुलिस-प्रशासन मौके पर
घटना की सूचना पर एसडीपीओ धीरज कुमार, थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह और एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसडीपीओ ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी। हत्या की खबर से गांव में दहशत और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और लोग चर्चा कर रहे हैं कि गांव में ऐसा जघन्य अपराध कैसे हो गया। सभी को पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की उम्मीद है।