फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Ex mla jdu laxmeshwar rai resigns from jdu party joins rjd party before bihar election 2025

Bihar Election 2025 : जदयू में टिकट फंसा, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय अब राजद में; संजय झा पर लगाया बड़ा आरोप

Thu, 09 Oct 2025 03:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 09 Oct 2025 03:14 PM IST
सार

Bihar News : बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री रहे लक्ष्मेश्वर राय ने राष्ट्रीय जनता दल का झंडा उठा लिया है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पर आरोप लगाते हुए गुरुवार को लक्ष्मेश्वर राजद में शामिल हो गए।

विज्ञापन
Bihar News : Ex mla jdu laxmeshwar rai resigns from jdu party joins rjd party before bihar election 2025
राजद में शामिल हुए नीतीश कुमार सरकार के पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव में दोनों प्रमुख गठबंधनों के दलों में सीट बंटवारे का एलान बाकी है, लेकिन उसका असर सामने आने लगा है। मधुबनी जिले की लौकहा विधानसभा सीट से पिछली बार जनता दल यूनाईटेड के प्रत्याशी रहे बिहार की नीतीश कुमार सरकार के पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गुरुवार को राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा पर मनमानी का आरोप जड़ा।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025: जनसुराज ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 51 उम्मीदवारों में ट्रांसजेंडर को भी मौका
विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में लक्ष्मेश्वर राय को लौकहा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी भारत भूषण मंडल ने 1007 मतों से हराया था। इस सीट पर हार की वजह लोक जनशक्ति पार्टी थी। अब लोजपा का वह हिस्सा चिराग पासवान के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में है। लक्ष्मेश्वर राय मई में भी कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मिले थे, लेकिन अब सीट पर प्रत्याशी नहीं बनाए जाने की खबर के बाद उन्होंने गुरुवार को राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने कहा कि पार्टी में अब सिर्फ संजय झा की मनमानी चल रही है, वही सबकुछ चला रहे हैं। नीतीश कुमार किनारे हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed