फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: EOU questioned former minister Bima Bharti: said- I was framed in a conspiracy, Purnia

Bihar: पूर्व मंत्री बीमा भारती बोलीं- मैं गलत नहीं हूं, मुझे साजिश रच फंसाया गया; EOU से पूछताछ के बाद ऐसा कहा

Wed, 30 Jul 2025 07:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 30 Jul 2025 07:27 PM IST
सार

आर्थिक अपराध इकाई ने पूर्व विधायक बीमा भारती को सवालों का जवाब देने के लिए बुलाया। आज बीमा भारती यहां पहुंचीं और सवालों का जवाब दिया। इसके बाद वह बाहर निकलीं लेकिन पत्रकारों के सामने जो बातें कहीं, वह चौंकाने वाला है... 

विज्ञापन
Bihar News: EOU questioned former minister Bima Bharti: said- I was framed in a conspiracy, Purnia
बीमा भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल की नेत्री बीमा भारती ने नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैं गलत नहीं हूं, मुझे फंसाया जा रहा है। साजिश के तहत झूठा मुकदमा किया गया है। नीतीश सकार को अस्थिर मैंने नहीं किया। मुझे क्यों यह लोग फंसा रहे हैं? किस साजिश के तहत ऐसा कर रहे हैं कि मैं समझ नहीं पा रही हूं। यह बातें उन्होंने आर्थिक अपराध इकाई से पूछताछ के बाद कही। दरअसल, आज ईओयू की टीम ने उनसे तीन घंटे तक पटना में पूछताछ की। इसके लिए उन्हें नोटिस भेजा गया था। उन पर वर्तमान सरकार को स्थिर करने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन


बता दें कि ईओयू ने फरवरी 2024 में एनडीए सरकार द्वारा जीते गए विश्वास मत से पहले खरीद-फरोख्त के आरोपों की जांच कर रहा है। प्रमोद कुमार, संजय पटेल और सनी कुमार को विधायक सुधांशु शेखर के खरीद-फरोख्त के मामले में पूछताछ और उनके बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


जदयू विधायक ने लगाया था आरोप 
जनता दल यूनाइटेड के विधायक शेखर ने आरोप लगाया कि उन्हें राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने के लिए रिश्वत की पेशकश की गई थी, जिसने राजनीतिक उथल-पुथल के कारण सत्ता खो दी थी। इसी वजह से शक्ति परीक्षण की आवश्यकता पड़ी थी। ईओयू इस मामले में पूर्व राजद विधायक की भूमिका के बारे में चुप्पी साधे हुए है। जनता दल यूनाइटेड के विधायक ने दावा किया था कि उन्हें यह कहा गया था कि अगर वह राजद को विश्वास मत जीतने में मदद करते और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाते तो उन्हें 10 करोड़ रुपये नगद और मंत्री पद दिए जाते।    
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते के बाद 'सैमसंग मोबाइल' बना आवेदक, आय प्रमाणपत्र का ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद हड़कंप; जानें मामला

जानिए क्या है मामला
पूर्व विधायक बीमा भारती पिछले साल जदयू में थी और फ्लोर टेस्ट के दौरान अचानक लापता हो गई थी। हालांकि उस समय वह मीडिया में यह जानकारी दे रही थीं कि उनके पति अवधेश मंडल बीमार हैं। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान बीमा भारती नहीं पहुंचीं। बाद में जब सरकार के अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में बहुमत के आधार पर अवध बिहारी चौधरी पूर्व अध्यक्ष हो गए तो वह आयीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed