फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: There was a stir in the administration after receiving the income certificate application of Samsung

Bihar: कुत्ते के बाद 'सैमसंग मोबाइल' बना आवेदक, आय प्रमाणपत्र का ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद हड़कंप; जानें मामला

Wed, 30 Jul 2025 07:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 30 Jul 2025 07:30 PM IST
सार

Bihar: सीओ ने कहा कि ऐसे कारनामे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन सुविधा लोगों की सहूलियत के लिए दी जाती है, न कि मजाक उड़ाने के लिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि यह आवेदन किसने, कब और कहां से किया।

विज्ञापन
Bihar: There was a stir in the administration after receiving the income certificate application of Samsung
सैमसंग मोबाइल के नाम पर आवेदन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसौढ़ी में कुत्ते के नाम पर आवासीय प्रमाणपत्र बनाए जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब जहानाबाद जिले में इसी तरह की एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने सैमसंग मोबाइल के नाम पर आय प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया।

विज्ञापन

मोदनगंज अंचल में मिले इस अजीबोगरीब आवेदन में आवेदक का नाम सैमसंग, पिता का नाम आईफोन, माता का नाम स्मार्टफोन, और पता गड्ढा लिखा गया था। जैसे ही यह आवेदन अंचल कार्यालय के कर्मियों के पास पहुंचा, वे हैरान रह गए और तुरंत इसकी जानकारी अंचलाधिकारी को दी।

विज्ञापन

अंचलाधिकारी मोहम्मद आसिफ हुसैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी शिकायत साइबर थाना, जहानाबाद में की है। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर सरकारी व्यवस्था का मजाक उड़ाने की कोशिश की है। इसके पीछे की मंशा स्पष्ट रूप से सरकारी कर्मियों को भ्रमित करना और कार्य में बाधा पहुंचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि ऐसे कारनामे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन सुविधा लोगों की सहूलियत के लिए दी जाती है, न कि मजाक उड़ाने के लिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि यह आवेदन किसने, कब और कहां से किया।


पढ़ें: गंगा ने छीने दो मासूम चिराग, प्रतिबंधित नाव बनी काल; नाव मालिक पर दर्ज हुई प्राथमिकी

साइबर थाना की पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और दोषी व्यक्ति की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। अंचलाधिकारी ने कहा कि दोषी की पहचान होते ही उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति इस प्रकार की हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पटना जिले के मसौढ़ी में कुत्ते के नाम पर आवासीय प्रमाणपत्र बनाए जाने की घटना ने प्रशासन को सकते में डाल दिया था। अब उसी तर्ज पर यह दूसरा मामला सामने आने से प्रशासनिक महकमा सतर्क हो गया है।

फिलहाल, पूरे जिले में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस तकनीकी शरारत के पीछे छिपे व्यक्ति तक कितनी जल्दी पहुंचता है और उसे कानून के कठघरे में खड़ा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed