{"_id":"6883840b9f9326195f0768df","slug":"bihar-news-dsp-police-transfer-news-job-posting-transfer-and-posting-bihar-police-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : बिहार सरकार ने एक साथ 55 डीएसपी को किया इधर से उधर, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : बिहार सरकार ने एक साथ 55 डीएसपी को किया इधर से उधर, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
Fri, 25 Jul 2025 06:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 25 Jul 2025 06:48 PM IST
सार
Bihar : आज मानसून सत्र समाप्त होते ही बिहार सरकार ने एक साथ 55 डीएसपी का स्थानांतरण किया है। कहा जा रहा है यह ट्रांसफर आगामिओ चुनाव को देखते हुए किया गया है। फिलहाल गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय पटना
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार सरकार ने आज फिर भारी संख्या में डीएसपी का ट्रांसफर पोस्टिंग किया है। नीतीश सरकार ने एक साथ 55 डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस मुख्यालय पटना में अपर पुलिस अधीक्षक पदस्थापन की प्रतीक्षा में कैमूर के मनोज कुमार को गया का अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। भीम नगर सुपौल में पदस्थापित सिवान जिले के उपेंद्र कुमार यादव को पटना बि0वि0स0पु0 ट्रांसफर किया गया है। कटिहार में पदस्थापित बेतिया के मोहम्मद तनवीर अहमद को आतंकवाद निरोधक दस्ता पटना की जिम्मेदारी दी गई है। गया में पद स्थापित सरंजिता के मोहम्मद अनवर जावेद अंसारी को पटना एसडीआरएफ भेजा गया है। पालीगंज में पदस्थापित शेखपुरा निवासी उमेश्वर चौधरी को जमालपुर रेल का अपर पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। पटना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे कैमूर के दिनेश कुमार पांडे को विशेष कार्य बल पटना की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
बेगूसराय में पदस्थापित पूर्वी चंपारण के भास्कर रंजन को पटना पुलिस उपाध्यक्ष रेल की जिम्मेदारी मिली है। नवादा सदर में पदस्थापित पटना के सुनील कुमार को मोतिहारी पुलिस उपाध्यक्ष मुख्यालय में डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। नवादा मुख्यालय में पदस्थापित बेतिया के इमरान परवेज अब मद्य निषेध अपराध अनुसंधान विभाग पटना संभालेंगे। बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में पटना के विप्लव कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में दरभंगा के आदित्य कुमार अब बांका मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक होंगे। गया यातायात में पदस्थापित मुंगेर के नीशू मल्लिक को नवादा मुख्यालय का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। भागलपुर मुख्यालय में पदस्थापित पटना की पूनम कुमारी को अपराध अनुसंधान विभाग पटना की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में बेगूसराय के सुधीर कुमार को गया में यातायात का डीएसपी बनाया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में नवादा की ज्योति कुमारी को जमुई बि0विoस0पु0 की जिम्मेदारी दी गई है। सिवान जिले के महाराजगंज में पदस्थापित मुजफ्फरपुर के राकेश कुमार रंजन अब मुंगेर जिले में साइबर क्राइम के डी एसपी होंगें।
विज्ञापन
जानिये किस अधिकारी को किस जिले में भेजा गया है। पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।