फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: DJ trolley set on fire in Nalanda; Loss of lakhs, motorcycle also burnt

Bihar News: नालंदा में डीजे ट्रॉली में आगजनी; लाखों का नुकसान, मोटरसाइकिल भी चपेट में आई

Wed, 02 Oct 2024 04:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 02 Oct 2024 04:14 PM IST
सार

Nalanda News: पीड़ित डीजे संचालक नीरज कुमार ने बताया कि उनकी डीजे ट्रॉली रोजाना की तरह गांव के पोस्ट ऑफिस के पास खड़ी थी, जब अज्ञात लोगों ने आग लगाई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जल गया। वहीं, मौके पर पर्याप्त पुलिस न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Bihar News: DJ trolley set on fire in Nalanda; Loss of lakhs, motorcycle also burnt
घटना से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के बिंद थानाक्षेत्र के बकरा गांव में मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि को अज्ञात बदमाशों ने डीजे ट्रॉली में आग लगाकर लगभग छह से सात लाख रुपये का नुकसान कर दिया। इस घटना में डीजे के कीमती उपकरणों के साथ-साथ एक मोटरसाइकिल भी जल गई गई।

विज्ञापन

 
पीड़ित डीजे संचालक नीरज कुमार ने बताया कि उनकी डीजे ट्रॉली रोजाना की तरह गांव के पोस्ट ऑफिस के पास खड़ी थी, जब अज्ञात लोगों ने आग लगाई। इस आगजनी में जेबीएल ब्रांड के पांच साउंड बॉक्स, जेनरेटर, साउंड मिक्सर मशीनें, एम्प्लीफायर, पंखे, हॉर्न और माइक पूरी तरह नष्ट हो गए। साथ ही पास में खड़ी डिस्कवर मोटरसाइकिल भी जल गई।
विज्ञापन



 
स्थानीय निवासियों ने घटना की जानकारी बिंद थाना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस की ओर से मौके पर केवल एक चौकीदार भेजा गया, जिससे गांव के लोगों में नाराजगी फैल गई है। वहीं, बिंद थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed