फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Dispute Escalates in Drunken Altercation at Pandarak; Man Stabbed with Scissors, Accused Flees

Bihar News: पंडारक में शराब के नशे में कहासुनी के बीच बढ़ा विवाद, अधेड़ को कैंची मारकर फरार हुआ युवक

Wed, 11 Feb 2026 07:57 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 07:57 AM IST
सार

पटना जिले के पंडारक में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान एक युवक ने अधेड़ पर कैंची से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Dispute Escalates in Drunken Altercation at Pandarak; Man Stabbed with Scissors, Accused Flees
शराब के नशे में युवक ने अधेड़ को कैंची मारकर घायल किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बिगहा गांव में मंगलवार दोपहर नशे की हालत में एक युवक ने अधेड़ व्यक्ति पर कैंची से हमला कर दिया। घटना में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घायल की पहचान बिहारी बिगहा निवासी रंजीत सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे रंजीत सिंह गांव के ही एक युवक के साथ स्थानीय ठाकुरबाड़ी के पास बैठे थे। दोनों के बीच पहले से दोस्ती थी और उस समय दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, सड़क जाम कर लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बहस बढ़ने पर युवक ने आपा खो दिया और पास में रखी कैंची उठाकर रंजीत सिंह पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में उनके सिर और एक हाथ में गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ हालत में परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। परिवार ने आरोपी के खिलाफ पंडारक थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed