फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Dead Body of young man found hanging from noose in suspicious circumstances in Nalanda

Bihar News: नालंदा में संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पांच महीने पहले ही हुई थी शादी

Tue, 13 Aug 2024 04:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 13 Aug 2024 04:58 PM IST
सार

Nalanda News: हरनौत थाना अध्यक्ष मोहम्मद अबू तालिब अंसारी ने बताया कि हमने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है, लेकिन अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Bihar News: Dead Body of young man found hanging from noose in suspicious circumstances in Nalanda
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र के मिरदाहाचक गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह सुनील चौधरी के बेटे सोनू कुमार (21) को अपने घर में पंखे से लटका हुआ पाया गया। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

 
प्रत्यक्षदर्शी बलराम पासवान ने बताया कि सुबह जब हमने मोटरसाइकिल हटाने के लिए आवाज दी, तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। जब एक पड़ोसी छत के रास्ते अंदर गया तो उसने यह दृश्य देखा।
विज्ञापन



 
बताया जा रहा है कि यह घटना और भी चिंताजनक इसलिए है, क्योंकि सोनू की शादी महज पांच महीने पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी कुछ दिन पहले ही मायके गई थी, वह घर में अकेले था। घटना के बाद मृतक के घर के पास गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, हरनौत थाना अध्यक्ष मोहम्मद अबू तालिब अंसारी ने बताया कि हमने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है, लेकिन अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मृतक के ससुराल वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed