फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Dead body of an unknown youth found in Son Canal murder case patna bihar police

Murder Case : सोन नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या के दौरान निकाल ली दोनों आंखें

Tue, 16 Sep 2025 10:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 16 Sep 2025 10:02 PM IST
सार

Bihar : अचानक आसपास के लोग शोर मचाने लगे। किसी ने कहा कि जल्दी पुलिस को कॉल करो। फिर लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। लेकिन जब शव को नाहर से बाहर निकाला, तो उसे देखकर हर कोई सिहर गया।  

विज्ञापन
Bihar News : Dead body of an unknown youth found in Son Canal murder case patna bihar police
घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल हो गई। घटना पालीगंज अनुमंडल के बिक्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत परियावा गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर स्थानीय लोगों की मदद से शव को सोन नहर से बाहर निकाला।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: विकास मित्रों का 10 लाख बीमा कराएगी नीतीश सरकार, कॉरपोरेट पैकेज का मिलेगा लाभ
विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है और उसने लाल रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस पहन रखी थी। पुलिस का कहना है कि शव एक दिन पुराना लग रहा है। घटना के संबंध मे थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Metro News : 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से दौड़ी पटना मेट्रो, संरक्षा आयुक्त ने जांच में क्या-क्या बताया

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की दोनों आंखें गायब हैं। ऐसा लगता है कि अपराधी ने हत्या के दौरान उसकी दोनों आँखें निकाल ली और शव की पहचान छिपाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed