फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Dead body of a youth found on the roadside in patna

Patna News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या कर फेंकने की जताई आशंका

Sat, 06 Jul 2024 03:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 06 Jul 2024 03:23 PM IST
सार

Patna News: जिले के खुशरुपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उक्त घटना के बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस की दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar News: Dead body of a youth found on the roadside in patna
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिला के खुशरुपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है। बता दें कि सड़क पर से जा रहे एक ग्रामीण ने देखा कि एक युवक अपनी बाइक के साथ गिरा हुआ था। जिसके बाद उसने पास जाकर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


उक्त ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और युवक की पहचान में जुट गई।  युवक की पहचान पोहमा गांव के रहने वाले नरेश सिंह के 30 वर्षीय पुत्र छोटे सिंह के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

मृतक के परिजन ने दी जानकारी
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक शुक्रवार की शाम कपड़ा लेने बाजार के लिए निकला था, लेकिन देर शाम हो जाने के बाद जब वो घर नहीं पहुंचा तो परिजन युवक की खोजबीन में जुट गए, जिसके बाद जानकारी मिली कि एक युवक का शव नुरुद्दीनपुर जाने वाले सड़क किनारे पड़ा हुआ है। तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर देखा तो युवक छोटे सिंह था। इस मामले को लेकर परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीपीओ ने दी जानकारी
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ 2 पंकज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंचकर अनुसंधान में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed