फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Criminals shot property dealer Fatehpur Gaurichak patna bihar police

Bihar News : अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, जबरन घेराबंदी करने का किया था विरोध

Mon, 15 Dec 2025 08:08 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 08:08 PM IST
सार

Bihar : किसी व्यक्ति ने इस बात की सूचना दी कि कुछ अपराधी उनकी जमीन की घेराबंदी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वह अपनी जमीन पर पहुंचे और घेराबंदी करने का विरोध करने लगे। इसी दौरान अपराधियों ने  उन्हें गोली मार दी। 

विज्ञापन
Bihar News : Criminals shot property dealer Fatehpur Gaurichak patna bihar police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में बेखौफ अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार दी। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें इलाज के लिए पटना के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के फतेहपुर की है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Murder Case : पटना में अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना, बरामद मोबाइल से होगी मृतक की पहचान
विज्ञापन


 घटना की जानकारी देते हुए पटना के सदर डीएसपी -2 रंजन कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति विनोद कुमार अपनी जमीन पर गए थे। इसी क्रम में अपराधियों द्वारा उन पर गोली चलाई गई। एक गोली उनके पेट में लगी है। फिलहाल उनका इलाज पटना के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से बातचीत करके और सीसीटीवी के माध्यम से अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-BJP News: अपनी उम्र के बराबर ही भाजपा ने चुना कार्यकारी अध्यक्ष, रेस में इन धुरंधरों का नाम भी था

घटना की जानकारी देते हुए विनोद कुमार के मित्र संजय कुमार ने बताया कि विनोद कुमार मूल रूप से फतेहपुर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि विनोद कुमार को यह सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति के द्वारा उनके जमीन की घेराबंदी कराई जा रही है। इस बात की सूचना मिलते ही वह गौरीचक थाना के जुझारपुरा गांव स्थित अपनी जमीन पर गए और घेराबंदी करने का विरोध करने लगे। इसी दौरान घेराबंदी कर रहे युवक का उनसे विवाद हो गया। इसी क्रम में  वहां मौजूद अपराधियों ने  इन पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार के पेट में एक गोली लगी। गोली लगते ही वह वहीं जमीन पर गिर पड़े। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे। इस बीच अपराधी वहां से फरार हो गए। लोगों ने घायल अवस्था में विनोद कुमार को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार के पिता महेश सिंह आर्मी सेवानिवृत हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed