फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Criminal absconded after shooting a youth during bike robbery in Nalanda, police investigation

Bihar Crime: बाइक लूट के दौरान युवक को गोली मारकर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 05 Mar 2025 09:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 05 Mar 2025 09:35 PM IST
सार

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और बदमाशों की पहचान के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Criminal absconded after shooting a youth during bike robbery in Nalanda, police investigation
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र में बुधवार को अपराधियों ने एक युवक से मोटरसाइकिल लूटने के दौरान उसे गोली मार दी। यह घटना एसएच-78 स्थित भंडारी मोड़ पर हुई, जहां तीन की संख्या में आए बदमाशों ने युवक को घेरकर उसकी बाइक छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी और युवक की बाइक लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

 
घायल युवक का इलाज जारी
जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से घायल युवक की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के पैठना गांव निवासी अभिषेक राज (22) के रूप में हुई है। वह अलीपुर गांव से रहुई बाजार की ओर जा रहा था, तभी भंडारी मोड़ के पास घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे रोका और लूटपाट की कोशिश की। जब अभिषेक ने अपनी बाइक देने से इनकार किया, तो बदमाशों ने उसे दाहिने पैर में घुटने के ऊपर गोली मार दी और बाइक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को रहुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अभिषेक राज कौशल विकास केंद्र रहुई में काम करता है और रोजाना वह इसी रास्ते से बाजार आता-जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
इस घटना को लेकर सदर डीएसपी-2 संजय जायसवाल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि तीन बदमाशों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और बदमाशों की पहचान के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
 
बढ़ते अपराधों से लोग दहशत में
इस घटना के बाद रहुई और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed