फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: CPI (ML) leaders protest at Patna AIIMS roundabout: Case of death of Phulwari student

Bihar News: 'दरिंदगी के बाद छात्रा को चौथी मंजिल से गिराकर मार डाला', यह आरोप लगाकर माले का पटना में प्रदर्शन

Fri, 13 Feb 2026 06:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 13 Feb 2026 06:12 PM IST
सार

Bihar Police: भाकपा माले नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर छात्रा की मौत मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे फुलवारी क्षेत्र को ठप कर दिया जाएगा। इससे भी बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। जब तक दोषियों की गिरफ्तारी और न्यायिक जांच की घोषणा नहीं होती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। 

विज्ञापन
Bihar News: CPI (ML) leaders protest at Patna AIIMS roundabout: Case of death of Phulwari student
लोगों में आक्रोश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में नीट छात्रा मर्डर केस और दरभंगा में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत के बाद फुलवारीशरीफ़ में चौथी मंजिल से छात्रा की मौत के बाद सियासत गरमा गई है। शुक्रवार को विधानसभा में राजद और वामदल के विधायकों ने फुलवारी की छात्रा की मौत मामले को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला। पटना में एम्स गोलंबर पर वामदल के नेतृत्व में इस घटना को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोग एम्स गोलंबर पर बैठकर सरकार का विरोध करने लगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, छात्र-युवा, महिला कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। इस कारण  करीब साढ़े तीन घंटे तक चले सड़क जाम के कारण एम्स गोलंबर से होकर गुजरने वाला यातायात पूरी तरह बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 

विज्ञापन

Bihar : कोचिंग के चौथे फ्लोर से गिरकर छात्रा की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन


आरोप- दरिंदगी के बाद हत्या 
माले के फुलवारी से पूर्व विधायक गोपाल रविदास ने कहा है कि फुलवारी में चौथी मंजिल से गिरकर एक छात्रा की मौत की घटना दरअसल दरिंदगी के बाद हत्या का मामला है। ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि छात्रा के साथ दरिंदगी कर सुनियोजित तरीके से हत्या की गई और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को चौथी मंजिल से नीचे फेंका गया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से अब तक प्रशासन का कोई वरिष्ठ अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा है. इससे लोगों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गरीब, मजदूर और किसान परिवारों की बहू-बेटियां असुरक्षित हैं। सरकार एक ओर सुशासन का दावा करती है। वहीं दूसरी ओर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। राज्य में अपराध में अंकुश नहीं लग पा रहा है। सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम फौरन इस्तीफा दे दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha: विधानसभा में सांख्यिकी कर्मियों के मामले पर घिरी नीतीश सरकार, भाजपा और माले ने क्या पूछा?

दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
माले के प्रखंड सचिव गुरुदेव दास समेत सभी वामदल के नेताओं ने मांग की कि इस मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए। दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा और सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है। तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इधर, लोगों का आक्रोश देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक अनुसंधान किया जा रहा है। फिलहाल इस मामले चार लोगों से पूछताछ चल रही है। कुछ अन्य लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे कार्रवाई चल रही है। जल्द ही सारा खुलासा कर दिया जाएगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed