{"_id":"6899fd148c551279700aeb43","slug":"bihar-news-cm-nitish-kumar-tributed-seven-martyrs-amar-jyoti-bihar-legislative-assembly-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात शहीदों को किया नमन, कहा- इन क्रांतिकारियों की कुर्बानी से मिली आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात शहीदों को किया नमन, कहा- इन क्रांतिकारियों की कुर्बानी से मिली आजादी
Mon, 11 Aug 2025 07:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 11 Aug 2025 07:54 PM IST
सार
Bihar : आज सात शहीदों की शहादत दिवस मनाई गई। सात शहीदों के सम्मान में उनकी प्रतिमा के साथ-साथ बिहार विधान मंडल के प्रांगण में अमर ज्योति स्थल पर भी उनको नमन किया। यह स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदान की याद ताजा कराती है।
विज्ञापन
सात शहीद स्थल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में आज शहीद दिवस मनाया गया। इस मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा के साथ अन्य कई मंत्री भी शामिल हुए, जिन्होंने
विज्ञापन
सात शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विधानसभा के समीप शहीद स्मारक में आयोजित इस राजकीय समारोह में नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Kosi River: सांसद आवासीय कॉम्प्लेक्स के टावर का नाम 'कोसी', सम्राट चौधरी बोले- यह नदी अभिशाप नहीं, वरदान है
विज्ञापन
9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की घोषणा के बाद 11 अगस्त को पटना में सात नौजवानों सारण जिले के उमाकांत प्रसाद सिंह, पटना के रामानंद सिंह, भागलपुर के सतीश प्रसाद झा, गया जिले के जगपति, सारण के राजेंद्र सिंह, पटना के गोविंद सिंह और देवीपद चौधरी ने तत्कालीन सचिवालय (बिहार विधानसभा) पर तिरंगा फहराया था। इस दौरान अंग्रेजों ने ताबड़तोड़ उन पर गोलियां बरसाई लेकिन उन क्रांतिकारियों ने हार नहीं मानी और अंततः अपने प्राणों की आहुति देते हुए देश की लाज रखते हुए तिरंगे को सचिवालय पर फहरा दिया।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सम्राट, तेजस्वी, पप्पू यादव समेत इन छह नेताओं की सुरक्षा बढ़ी, जानिए कौन किस श्रेणी के घेरे में रहेंगे
प्रत्येक वर्ष इस दिन को राजकीय समारोह के रुप में मनाया जाता है। सात शहीदों के सम्मान में उनका स्मरण करते हुए बिहार विधान मंडल के प्रांगण में अमर ज्योति का निर्माण कराया गया। बिहार विधानमंडल की मुख्य द्वार से कुछ फलांग आगे बढ़ते ही अनवरत जलती अमर ज्योति उनके बलिदान की याद ताजा कराती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित सभी नेताओं ने इन सात शहीदों की मूर्ति पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।