{"_id":"5ff89aa48ebc3e317b355922","slug":"bihar-news-cm-nitish-kumar-says-didnt-discuss-cabinet-expansion-in-thursdays-meeting-with-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री नीतीश ने साफ किया, मंत्रिमंडल का विस्तार सहमति से होगा, अभी कोई बात नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री नीतीश ने साफ किया, मंत्रिमंडल का विस्तार सहमति से होगा, अभी कोई बात नहीं हुई
Sat, 09 Jan 2021 12:48 AM IST
योगेश साहू
पीटीआई, पटना।
पीटीआई, पटना।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार
- फोटो : ANI
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बृहस्पतिवार शाम मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई। कुमार ने भाजपा नेताओं के साथ बृहस्पतिवार को मुलाकात में कैबिनेट विस्तार के संबंध में कोई बातचीत होने को लेकर सवाल पूछे जाने पर संवाददाताओं से शुक्रवार को कहा कि इस बारे में कोई बातचीत नहीं हुई।
विज्ञापन
As of now, there are 14 members in the state Cabinet. The issue (of Cabinet expansion) was not taken up for discussion at the meeting (with BJP leaders) yesterday (January 7): Bihar Chief Minister Nitish Kumar (08.01.2021) pic.twitter.com/YtGUipEru2
— ANI (@ANI) January 8, 2021
विज्ञापन
भाजपा नेताओं से हुई मुलाकात के बारे में नीतीश ने कहा कि इस दौरान कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को एक बार फिर बिहार बुलाने की कोशिश से संबंधित प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी कोई जानकारी नहीं है। ये तो भाजपा के हाथ में है। कल भी किसी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई। हमने आज अखबार में मंत्रिमंडल विस्तार की छपी खबर को देखा था। जब सबकी सहमति होगी तो कैबिनेट का विस्तार होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिये हम काम कर रहे हैं और हमारे लक्ष्यों के बारे में कल बातचीत हुई थी। सुशील कुमार मोदी से हमारा पुराना संबंध है। हमने बहुत दिनों तक साथ काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट से स्वीकृत हर खेत तक सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने के लक्ष्य को पूरा करने पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी की अद्यतन स्थिति के संबंध में भी समीक्षा बैठक हुई है।