फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: CM Nitish Kumar's samriddhi yatra in Madhubani, Education City NDA Jdu

Bihar News: सीएम नीतीश बोले- बिहार में बनेगी नई एजुकेशन सिटी, मधुबनी में समृद्धि यात्रा के दौरान और क्या कहा?

Tue, 27 Jan 2026 07:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 27 Jan 2026 07:15 PM IST
सार

Samriddhi Yatra: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आपको याद होगा कि मधुबनी जिले का पहले क्या हाल था। वर्ष 2005 से पहले की सरकार ने कुछ नहीं किया। हमलोगों ने मधुबनी जिले में विकास के सभी काम करा दिये हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक संस्थान की स्थापना की गयी है।

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar's samriddhi yatra in Madhubani, Education City NDA Jdu
मधुबनी पहुंचे सीएम नीतीश कुमार । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान मंगलवार को मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत अररिया संग्राम में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा को सरकार की शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए कहा कि “उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य” के संकल्प के तहत राज्य के प्रत्येक प्रखंड में आदर्श विद्यालय और डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। साथ ही बिहार में एक नई एजुकेशन सिटी का निर्माण कराया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को पहली बार एनडीए की सरकार बनी थी, तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुये हैं।

विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार ने लालू राबड़ी सरकार की याद दिलाते हुए कहा कि याद है ना पहले क्या स्थिति थी? पहले बहुत बुरा हाल था? लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में कितना विवाद होता था, कितना हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था? पढ़ाई का क्या हाल था? बहुत कम बच्चे पढ़ते थे, बहुत कम पढ़ाई होती थी। पहले इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। सड़कें बहुत कम थी और जो थी उनका बुरा हाल था। बिजली बहुत कम जगह थी। शुरू से ही बिहार के विकास का काम हो रहा है। अब किसी प्रकार के डर एवं भय का वातावरण नहीं है। आज राज्य में भयमुक्त वातावरण, सामाजिक सौहार्द और शांति का माहौल है। सात निश्चय के तहत हर घर बिजली, नल का जल, शौचालय और पक्की सड़कें उपलब्ध कराई गईं। सात निश्चय-2 में युवाओं के लिए 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार का लक्ष्य रखा गया, जिसमें अब तक 10 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां और 40 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है।

विज्ञापन


अगले पांच वर्ष का लक्ष्य बताया

सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि अगले पांच वर्षों (2025-2030) के लिए सात निश्चय-3 के तहत रोजगार, उद्योग, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना पर विशेष फोकस रहेगा। युवाओं के लिए एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य है। सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होंगे, कृषि विपणन को बढ़ावा दिया जाएगा, डेयरी और मत्स्य पालन को प्रोत्साहन मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिला और प्रखंड अस्पतालों को विशिष्ट चिकित्सा केंद्र बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


मधुबनी वासियों के लिए सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा?

मधुबनी जिले के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, मेडिकल कॉलेज, आईटीआई, छात्रावास, पुल-पथ और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कई बड़े कार्य पूरे किए गए हैं। प्रगति यात्रा के दौरान स्वीकृत सात योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। जिले में रिंग रोड, नया बस अड्डा, औद्योगिक क्षेत्र, पर्यटन स्थल विकास और पश्चिमी कोसी नहर के विस्तार जैसे प्रोजेक्ट्स से विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का भी बिहार को पूरा सहयोग मिल रहा है। आने वाले वर्षों में बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा और देश के विकसित राज्यों की कतार में शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed