फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : CM Nitish Kumar made bus fare free for women and girls on Raksha Bandhan festival patna bihar

Bihar News : रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को दी सौगात, बस का किराया किया फ्री

Fri, 08 Aug 2025 05:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 08 Aug 2025 05:22 PM IST
सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी बसों में महिलाओं एवं छात्राओं के लिए दो दिन बस का किराया फ्री कर दिया है। यह सुविधा सभी श्रेणियों की बसों साधारण, डीलक्स और वोल्वो में लागू रहेगी।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar made bus fare free for women and girls on Raksha Bandhan festival patna bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बिहार सरकार ने खास तोहफा दिया है। दरअसल 9 अगस्त को रक्षा बंधन है और उस दिन पूरे बिहार में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बंधने के लिए घर से बाहर निकलेंगी। इसको देखते हुए बिहार सरकार ने महिलाओं के लिए दो दिनों के लिए बस का किराया फ्री कर दिया है। रक्षा बंधन के दिन महिलाएं बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा उन्हें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जाने-आने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Sita Ram Mandir: अयोध्या श्री राम मंदिर के बाद अब पुनौरा धाम का ऐश्वर्य दिखेगा; माता सीता का जन्म स्थान देखें
विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि यह निर्णय भाई-बहन के रिश्ते को सम्मान देने और महिलाओं को त्योहार के दिन विशेष सुविधा देने के उद्देश्य से लिया गया है। यह सुविधा सभी श्रेणियों की बसों साधारण, डीलक्स और वोल्वो में लागू रहेगी। इसके अलावा राजधानी पटना में संचालित पिंक बस सेवा में भी महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह बसें मुख्यतः सगुना मोड़ से गांधी मैदान और गांधी मैदान से एम्स तक संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : जानकी मंदिर का भूमि पूजन कर क्या बोले अमित शाह? सीएम नीतीश ने किया अभिनंदन

त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए बीएसआरटीसी ने अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला भी किया है, जिससे महिलाओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही, सभी चालकों और परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे महिलाओं की यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें और इस योजना को कड़ाई से लागू करें। परिवहन निगम ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस पहल का पूरा लाभ उठाएं और रक्षाबंधन को सुरक्षित, सहज और यादगार बनाएं। बसों में सफर करने के लिए महिलाओं और छात्राओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह सुविधा 9 अगस्त (शनिवार) सुबह 6 बजे से 10 अगस्त (रविवार) देर शाम तक लागू रहेगी।





                                              

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed