फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: CM Nitish Kumar laid the foundation stone of 6 schemes worth Rs 766 crore in Patna

Bihar News: पटना में 766 करोड़ की 6 योजनाओं का सीएम नीतीश कुमार ने किया शिलान्यास, यातायात होगा सुगम

Mon, 11 Aug 2025 05:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Aug 2025 05:16 PM IST
सार

Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने से पटना शहरी (पश्चिमी क्षेत्र) में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, जाम की समस्या घटेगी और जेपी सेतु व एम्स तक आवागमन आसान होगा। गोला रोड चौड़ीकरण से नए विकसित क्षेत्रों के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar laid the foundation stone of 6 schemes worth Rs 766 crore in Patna
सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम और अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना शहरी (पश्चिमी क्षेत्र) की 766.73 करोड़ रुपये लागत वाली 6 योजनाओं का शिलान्यास किया और अधिकारियों को इन परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। यह सभी योजनाएं प्रगति यात्रा के दौरान पटना जिलान्तर्गत की गई घोषणाओं से संबंधित हैं।

विज्ञापन

एम्स गोलंबर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 138.5 करोड़ रुपये की लागत से एम्स गोलंबर-जानीपुर-पैनापुर नेव (बिहटा सरमेरा पटना रिंग रोड जंक्शन) पथ के 2 लेन चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शिलापट्ट अनावरण किया। यह 10.5 किमी लंबा पथ पश्चिमी पटना के फुलवारीशरीफ, एम्स, दानापुर, नौबतपुर आदि क्षेत्रों को बेहतर संपर्कता प्रदान करेगा और ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करेगा। साथ ही 73.06 करोड़ रुपये की लागत से नौबतपुर-मसौढ़ी पथ के 17वें किलोमीटर पर नौबतपुर लख में 1.015 किमी लंबे फ्लाईओवर का भी शिलान्यास किया गया, जिससे जाम से मुक्ति और मसौढ़ी तक आवागमन सुगम होगा।

विज्ञापन


पढ़ें: पूर्णिया में 25 से 30 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित, विद्यालय में घुसा 3 फीट पानी; हाल-बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कोथवां, रुपसपुर नहर पर आयोजित कार्यक्रम में 71.48 करोड़ रुपये की लागत से खगौल नेहरु पथ से अशोक राज पथ-रुपसपुर नहर पथ तक 6.9 किमी लंबी सड़क के फोर लेन चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का शिलान्यास किया। इस परियोजना से पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन और दानापुर-बिहटा एलिवेटेड पथ से संपर्कता में सुधार होगा।

जेपी सेतु तक पहुंचना आसान
नेहरू पथ पर पाटली पथ के नीचे आयोजित कार्यक्रम में 143.86 करोड़ रुपये की लागत से दीघा-एम्स पाटली पथ को दानापुर की ओर नेहरू पथ से जोड़ने के कार्य का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना से दीघा से खगौल तक के लोगों को पाटली पथ का लाभ मिलेगा और जेपी सेतु तक पहुंचना आसान होगा।

इसी कार्यक्रम में 318.51 करोड़ रुपये की लागत से रुपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक 2.7 किमी लंबी नेहरू पथ के दोनों ओर भूमिगत नाला और चौड़ीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। यह परियोजना पश्चिमी पटना के यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाएगी। इसके साथ ही 21.35 करोड़ रुपये की लागत से नेहरू पथ से गोला रोड तक 2.20 किमी लंबे पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की भी आधारशिला रखी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने से पटना शहरी (पश्चिमी क्षेत्र) में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, जाम की समस्या घटेगी और जेपी सेतु व एम्स तक आवागमन आसान होगा। गोला रोड चौड़ीकरण से नए विकसित क्षेत्रों के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधान पार्षद रविंद्र कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर. पुदुकलकट्टी, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed