{"_id":"66b897b74d545804db08c549","slug":"bihar-news-child-shot-in-firing-between-two-parties-in-patna-admitted-to-hospital-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में दो पक्षों के विवाद में बच्चे को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती; गोलीबारी से इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में दो पक्षों के विवाद में बच्चे को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती; गोलीबारी से इलाके में दहशत
Sun, 11 Aug 2024 04:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 11 Aug 2024 04:21 PM IST
सार
Patna News: पटना में दो पक्षों के विवाद में हुई गोलीबारी में एक बच्चे को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी लेने अस्पताल पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य की राजधानी पटना के दीदारगंज थानाक्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दो पक्षों के विवाद के बाद हुई गोलीबारी में एक डेढ़ साल के बच्चे को गोली लग गई है। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गोलीबारी की सूचना पर दीदारगंज पुलिस थानाक्षेत्र के महमदपुर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
इधर, डेढ़ वर्षीय घायल बच्चे के दादा सतेंद्र सिंह ने बताया कि पोता दक्ष राज को महमदपुर शिव मंदिर के पास एक दुकान से कुछ सामान दिलाने गया था। तभी गांव में ही दो पक्ष किसी बात को लेकर विवाद कर रहे थे। उसी दौरान एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद एक गोली पोते के हाथ में लग गई। उसे घायल अवस्था में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, इस घटना से परिवार वालों में कोहराम मच गया। घायल बच्चे के दादा सतेंद्र सिंह ने बताया कि इस गोलीबारी में करीब पांच से छह राउंड गोली चलाई गई है। वहीं, मामले को लेकर पुलिस अब तक चुप्पी साधे हुई है।
विज्ञापन