फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Child dies after drowning in river after Karma Puja in Patna, mourning among family members

Bihar News: पटना में कर्मा पूजा के बाद नदी में डूबने से बच्चे की मौत, परिजनों में छाया मातम

Sun, 15 Sep 2024 08:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 15 Sep 2024 08:44 PM IST
सार

Patna News: पटना के एक गांव में एक बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार को यह हादसा कर्मा पूजा के बाद झार प्रवाहित करने के दौरान हुआ। घटना से परिजनों मातम छा गया।

विज्ञापन
Bihar News: Child dies after drowning in river after Karma Puja in Patna, mourning among family members
नदी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के फतुहा थानाक्षेत्र के शिवचक गांव में एक नौ वर्षीय बच्चे साहिल कुमार की नदी में डूबने से मौत हो गई। यह दुखद घटना रविवार को तब हुई, जब बच्चे ने कर्मा पूजा के बाद महात्मयीन नदी में झार प्रवाहित करने के दौरान स्नान किया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, शिवचक गांव में कर्मा पूजा के बाद स्थानीय परंपरा के अनुसार झार को नदी में प्रवाहित किया जाता है। इस अवसर पर गांव के बच्चे भी नदी में स्नान करने जाते हैं। रविवार को साहिल कुमार भी अपने परिवार और अन्य ग्रामीणों के साथ नदी में था। बताया जा रहा है कि स्नान करते समय साहिल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। इस दौरान आसपास के लोग साहिल को बचाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन उनकी कोशिशें सफल नहीं हो पाईं।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों को घटना की सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और साहिल की खोजबीन शुरू की। लगभग आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद साहिल को नदी से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने साहिल के शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके बाद फतुहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और जाम को हटवाया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed