फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Chiefs of four panchayats of Bihar participate in Independence Day celebrations in new delhi

Bihar News : बिहार के चार पंचायतों के मुखिया का दिल्ली से आया बुलावा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे शामिल

Thu, 14 Aug 2025 05:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 14 Aug 2025 05:09 PM IST
सार

Bihar : बिहार के चार पंचायतों के मुखिया का दिल्ली से बुलावा आया है। वे लोग दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे। सभी मुखिया अपने जीवनसाथियों के साथ दिल्ली में 16 अगस्त तक प्रवास रहेंगे।

विज्ञापन
Bihar News : Chiefs of four panchayats of Bihar participate in Independence Day celebrations in new delhi
लाल किला - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

15 अगस्त को दिल्ली में लाल किला परिसर में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में बिहार के चार ग्राम पंचायत के मुखिया शामिल होंगे। अपने पंचायत की स्वच्छता एवं पर्यावरण की सुरक्षा के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की सफलता में योगदान देने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जलशक्ति मंत्रालय, भारत सरकार ने इन्हें आमंत्रित किया है। 15 अगस्त को सभी सम्मानित अतिथि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के लिए आरक्षित दीर्घा में बैठकर झंडोत्तोलन देखेंगे और अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का भाषण सुनेंगे। इस समारोह में शामिल होने के लिए सभी मुखिया एवं उनके जीवनसाथियों के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से एक विशेष पास जारी किया गया है। 

विज्ञापन


बिहार से जिन पंचायतों के मुखिया को यह आमंत्रण मिला है, उनमें समस्तीपुर जिला के मोतीपुर ग्राम पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी, पश्चिम चंपारण जिला के सिसवनिया पंचायत के मुखिया कन्हैया प्रसाद कुशवाहा, भागलपुर जिला के राघोपुर ग्राम पंचायत के मुखिया मनोज कुमार मंडल एवं गोपालगंज जिला के करसघाट पंचायत के मुखिया ब्रजेश कुमार शामिल हैं। इनके साथ इनके जीवनसाथियों को भी इस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। सभी आमंत्रित अतिथि अन्य प्रदेशों से आये पंचायत प्रतिनिधियों, सरपंचों,  मुखियों एवं अन्य अतिथियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में ये सभी अपने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन को प्रत्यक्ष रूप से सुन पाएंगे। 
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए सभी मुखिया अपने जीवनसाथियों के साथ दिल्ली पहुँच चुके हैं। दिल्ली में ये 13 अगस्त से 16 अगस्त तक प्रवास करेंगे। पंचायत प्रतिनिधियों के इस प्रवास के अनुभव को अधिक व्यापक एवं समृद्ध बनाने के उद्देश्य से इनके दिल्ली भ्रमण का कार्यक्रम भी रखा गया है। 14 अगस्त को सभी अतिथियों को दिन में दिल्ली के प्रमुख स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके साथ ही भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय के मंत्री सभी अतिथियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरा मंत्री देश के विभिन्न प्रदेशों से आये पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद भी करेंगे। इन सभी पंचायत प्रतिनिधियों के लिए मंत्री की ओर से रात्रिभोज का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले मुखिया के लिए बिहार के सभी जिलों से प्रविष्टियां मांगी गई थीं। इन सभी जिलों से आयी प्रविष्टियों में से अंतिम रूप से समस्तीपुर के मोतीपुर ग्राम पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी, पश्चिम चंपारण जिला के सिसवनिया पंचायत के मुखिया कन्हैया प्रसाद कुशवाहा, भागलपुर जिला के राघोपुर ग्राम पंचायत के मुखिया मनोज कुमार मंडल एवं गोपालगंज जिला के करसघाट पंचायत के मुखिया ब्रजेश कुमार का चयन किया गया। इन सभी का चयन पंचायत को ओडीएफ प्लस मॉडल बनाने तथा विकास कार्यों को करने के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सौदर्यीकरण के क्षेत्र में किये जाने वाले कार्यों के आधार पर किया गया। इन्होंने अपने पंचायतों में किये गये कार्यों के आधार पर अन्य पंचायतों के लिए एक मॉडल पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed