फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Chief Minister Nitish Kumar released the book 'Vikas Purush' at Thakurbari.

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'विकास पुरुष' पुस्तक का ठाकुरबाड़ी में किया लोकार्पण, लेखक को दी बधाई

Tue, 30 Sep 2025 08:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 30 Sep 2025 08:38 PM IST
सार

Bihar: पुस्तक के लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने बताया कि ‘विकास पुरुष’ में नीतीश कुमार के अब तक के राजनीतिक सफर, शासन में पारदर्शिता, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का समावेश किया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Chief Minister Nitish Kumar released the book 'Vikas Purush' at Thakurbari.
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजधानी पटना स्थित गर्दनीबाग के ठाकुरबाड़ी परिसर में वरिष्ठ पत्रकार मुरली मनोहर श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक ‘विकास पुरुष’ का भव्य लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लेखक को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक न सिर्फ उनके राजनीतिक जीवन और विकास कार्यों का दस्तावेज है, बल्कि बिहार के हालिया विकास यात्रा का भी जीवंत चित्रण प्रस्तुत करती है। 

विज्ञापन


पुस्तक के लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने बताया कि ‘विकास पुरुष’ में नीतीश कुमार के अब तक के राजनीतिक सफर, शासन में पारदर्शिता, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का समावेश किया गया है। बिहार धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणबीर नंदन ने ‘विकास पुरुष’ पुस्तक के लोकार्पण अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह पुस्तक केवल एक राजनीतिक शख्सियत की जीवनी नहीं, बल्कि बिहार के नव निर्माण की यात्रा है।
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने अपने कार्यों से जिस विकास मॉडल को जमीन पर उतारा, उसे मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने शब्दों में बड़ी ही संजीदगी से पिरोया है। ‘विकास पुरुष’ एक दस्तावेज है उस परिवर्तन का, जिसकी गूंज आज पूरे देश में सुनाई देती है।” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को सामाजिक न्याय, कानून का राज और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है। यह पुस्तक नई पीढ़ी को राज्य की राजनीतिक चेतना और सुशासन के महत्व को समझने में मदद करेगी। लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने एक सजग पत्रकार की भूमिका निभाते हुए विषय की गहराई में जाकर शोधपूर्ण कार्य किया है, जो अत्यंत सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: खगड़िया में 25968 नए मतदाता जुड़े, 1162619 हुए कुल मतदाता; वैशाली-बेगूसराय-नालंदा का अपडेट भी जानें

वहीं वरिष्ठ पत्रकार सुजीत झा ने कहा कि हमने कल और आज दोनों बिहार को बहुत करीब से देखा है। इसलिए हम से बेहतर भला कौन समझ सकता है। मैंने मुरली जी के कहने पर इसकी भूमिका लिखी, जो मेरे लिए भी गौरव की बात है। इस मौके पर प्रो जितेंद्र कुमार, जदयू नेता उत्तम कुशवाहा सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि, बुद्धिजीवी, पत्रकार एवं लेखक उपस्थित थे। ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित यह समारोह साहित्य और राजनीति के संगम का प्रतीक भी बना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed