फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Bribery exposed in police medical fitness process news in hindi

Bihar: पुलिस की मेडिकल फिटनेस प्रक्रिया में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, PTC प्रशिक्षक समेत 4 सिपाही गिरफ्तार

Sat, 12 Jul 2025 09:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 12 Jul 2025 09:47 PM IST
सार

Bihar: अब तक की जांच में पता चला है कि इन चारों ने करीब 5.10 लाख रुपये की अवैध वसूली की थी, जिसमें से 3.50 लाख रुपये नकद और 1.60 लाख रुपये डिजिटल माध्यम से लिए गए थे। पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Bribery exposed in police medical fitness process news in hindi
एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले में पुलिस भर्ती की मेडिकल फिटनेस प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों से रिश्वत वसूली का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTC) के एक प्रशिक्षक और तीन प्रशिक्षु सिपाहियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

इस पूरे प्रकरण का खुलासा उस वक्त हुआ, जब किसी ने इसकी जानकारी सीधे बक्सर एसपी शुभम आर्य को दी। सूचना मिलते ही एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बक्सर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच में यह बात सामने आई कि पुलिस लाइन में तैनात PTC प्रशिक्षक आदित्य कुमार अपने तीन प्रशिक्षु सिपाहियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को धमका रहा था कि यदि वे 10,000 रुपये प्रति उम्मीदवार रिश्वत नहीं देंगे तो उन्हें मेडिकल फिटनेस में अनफिट करार दे दिया जाएगा।

विज्ञापन


पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में पहली बार 1100 महिलाएं एक साथ करेंगी यज्ञ, विश्व शांति और हिन्दू राष्ट्र की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक की जांच में पता चला है कि इन चारों ने करीब 5.10 लाख रुपये की अवैध वसूली की थी, जिसमें से 3.50 लाख रुपये नकद और 1.60 लाख रुपये डिजिटल माध्यम से लिए गए थे। पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मौके से 3.50 लाख रुपये नकद भी बरामद कर लिए हैं।

एसपी शुभम आर्य ने बताया कि चारों आरोपी सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि बक्सर पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की दिशा में एक सख्त कदम है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed