{"_id":"676a9e1b09bd96a364087ffa","slug":"bihar-news-body-of-middle-aged-man-found-hanging-from-tree-on-highway-family-members-suspect-murder-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: हाइवे किनारे पेड़ पर लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: हाइवे किनारे पेड़ पर लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Tue, 24 Dec 2024 05:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 24 Dec 2024 05:12 PM IST
सार
बिहार के नालंदा जिले में हाइवे किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति घर से दुकान जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
मृतक और पुलिस सहित अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में बिहार शरीफ-बख्तियारपुर हाइवे-20 के किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ के सहारे फंदे से लटका हुआ मंगलवार को बरामद किया गया है। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहता कोल्ड स्टोरेज के समीप का है। मृतक की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के महुआ टोला निवासी स्वर्गीय हाजी निजामुद्दीन के 42 वर्षीय पुत्र मो. अबुतल्हा के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर सोहसराय और भागन बीघा ओपी पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि अबुतल्हा हर दिन की तरह दुकान जाने के लिए घर से निकले थे। लेकिन वह दुकान नहीं पहुंचे। सोशल मीडिया और स्थानीय पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति का शव फोरलेन के किनारे पेड़ से लटका हुआ है। उसके बाद मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की गई। अबुतल्हा की चप्पल की दुकान सोहसराय के अड्डा पर स्थित है। अबुतल्हा के भाई मो. खालिद ने बताया कि उनके भाई की हत्या कर पेड़ से शव को लटका दिया गया है। हालांकि, परिजन ने किसी से विवाद की बात से इनकार किया है। न ही हत्या के कारणों की वजह बताया है।
विज्ञापन
वहीं, इस मामलें में सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। उसके बाद मौके पर पहुंचकर शव की पहचान स्थापित की गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन