फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Body of a 9-year-old girl found in a well in Sasaram, murder suspected

Bihar News: सासाराम में कुएं से मिला 9 वर्षीय बच्ची का शव, हत्या की जताई गई आशंका; पुलिस पहुंची

Fri, 12 Sep 2025 08:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 12 Sep 2025 08:06 PM IST
सार

Bihar Crime: लखन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीणों की मदद से खोजबीन के दौरान गांव से बाहर एक कुएं में उनकी बेटी का शव तैरता हुआ मिला। उन्होंने हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की आशंका जताई। 

विज्ञापन
Bihar News: Body of a 9-year-old girl found in a well in Sasaram, murder suspected
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासाराम जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत क्षितणाताढ गांव के पास एक कुएं से 9 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान क्षितणाताढ गांव निवासी लखन कुमार सिंह की पुत्री, आकृति कुमारी (9) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

एक दिन से थी गायब
बच्ची के पिता लखन कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री गुरुवार को घर के पास खेल रही थी, तभी वह अचानक गायब हो गई। शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो उन्होंने आसपास और गांव में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


पढ़ें: भोजपुर में रोड एक्सीडेंट, पेंशन लेने जा रहे बुजुर्ग की मौत; सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन

कुएं से मिला शव
लखन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीणों की मदद से खोजबीन के दौरान गांव से बाहर एक कुएं में उनकी बेटी का शव तैरता हुआ मिला। उन्होंने हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की आशंका जताई, हालांकि किसी के साथ विवाद होने से इनकार किया।

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर चेनारी थाना की पुलिस और सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कई साक्ष्य जुटाए। अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed