फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Accident: Road accident in Bhojpur, elderly man going to collect pension dies

Bihar Accident: भोजपुर में रोड एक्सीडेंट, पेंशन लेने जा रहे बुजुर्ग की मौत; सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम

Fri, 12 Sep 2025 08:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 12 Sep 2025 08:00 PM IST
सार

Bihar Accident: बताया गया है कि नथुनी लाल पेंशन का पैसा निकालने बैंक जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने उनके परिजनों को दी।

विज्ञापन
Bihar Accident: Road accident in Bhojpur, elderly man going to collect pension dies
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मोहल्ले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मोहल्ले के निवासी 62 वर्षीय नथुनी लाल की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत हो गई। नथुनी लाल मूल रूप से अजीमबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव के रहने वाले थे।

विज्ञापन

बताया गया है कि नथुनी लाल पेंशन का पैसा निकालने बैंक जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने उनके परिजनों को दी।

विज्ञापन


पढ़ें: करंट लगने से मकान मालकिन और पेंटर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत आरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े बेटे बबन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि वह उस समय जमीन के कागज संबंधी काम से आरा से बाहर गए हुए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरा सदर अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed