फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: BJP working president Nitin Naveen hosted a Dahi Chura party, attended by CM Nitish Kumar NDA

Bihar News: पटना में नितिन नवीन बोले- भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है BJP

Fri, 16 Jan 2026 05:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 16 Jan 2026 05:28 PM IST
सार

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी लोग समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करे। यही हम सबका कर्तव्य है। 

विज्ञापन
Bihar News: BJP working president Nitin Naveen hosted a Dahi Chura party, attended by CM Nitish Kumar NDA
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष की पार्टी में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी कई मंत्री और सांसद समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए। नितिन नवीन ने सीएम नीतीश कुमार समेत सभी लोगों का स्वागत किया और मकर संक्रांति की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। दही-चूड़ा भोज बिहार और पूर्वांचल की एक विशिष्ट परंपरा है, जो सादगी, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश देती है।
विज्ञापन


नितिन नवीन ने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजनों से समाज में आपसी जुड़ाव मजबूत होता है और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का अवसर मिलता है। भाजपा सदैव भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रही है। मकर संक्रांति का यह पर्व हमें परिश्रम, सकारात्मकता और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सूर्य के उत्तरायण होने का यह पर्व जीवन में नई ऊर्जा और नई दिशा का संकेत देता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए।
विज्ञापन

 

Bihar News: BJP working president Nitin Naveen hosted a Dahi Chura party, attended by CM Nitish Kumar NDA
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला
दही-चूड़ा भोज के दौरान सभी अतिथियों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में लोक-संस्कृति की झलक भी देखने को मिली, जिससे माहौल और अधिक उत्सवमय हो गया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा परिवार इसी प्रकार सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य करता रहेगा। मकर संक्रांति का यह आयोजन आपसी एकता, परंपरा और संस्कारों का सशक्त उदाहरण बना।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed