{"_id":"68ba4b09f54dbae13e0d8d94","slug":"bihar-news-bihar-s-first-cable-suspension-bridge-built-on-punpun-river-will-be-inaugurated-soon-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पुनपुन नदी पर तैयार हुआ बिहार का पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज, जल्द होगा उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पुनपुन नदी पर तैयार हुआ बिहार का पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज, जल्द होगा उद्घाटन
Fri, 05 Sep 2025 08:05 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 05 Sep 2025 08:05 AM IST
सार
पटना के पास पुनपुन नदी पर ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला जैसी तर्ज पर बिहार का पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज तैयार हो गया है। 320 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण कार्य 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
लक्ष्मण झूला की तर्ज पर बना बिहार का पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के पास पुनपुन शहर में ऋषिकेश के प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला की तर्ज पर बना केबल सस्पेंशन ब्रिज अब अंतिम चरण में है। करीब 320 मीटर लंबे इस आधुनिक पुल का निर्माण कार्य 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है और कुछ ही दिनों में इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
निर्माण की शुरुआत और लागत
पथ निर्माण विभाग के अनुसार, इस ब्रिज का निर्माण कार्य 31 अगस्त 2019 को शुरू किया गया था। इसकी शुरुआती लागत 46 करोड़ 77 लाख रुपये थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 82 करोड़ 99 लाख रुपये कर दिया गया। पथ निर्माण मंत्री नितीन नवीन ने बताया कि यह पुल आधुनिक इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण है और जल्द ही इसे आम लोगों के लिए समर्पित किया जाएगा।
पढे़ं: 'राहुल गांधी की सभा में बुलाने पर ही जुटती है भीड़', केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कसा तंज; जानें
विज्ञापन
पुल की खासियतें
बिहार का पहला हल्के वाहनों के लिए बना केबल सस्पेंशन ब्रिज
इस ब्रिज के शुरू होने से पुनपुन पिंडदान स्थल पर आने-जाने में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा होगी। व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा। साथ ही, शहर में यातायात की भीड़भाड़ और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

- कुल लंबाई 320 मीटर
- सस्पेंशन डेक की लंबाई 120 मीटर
- संपर्क पथ 135 मीटर लंबा
- डक्ट की लंबाई 200 मीटर
- 18 मजबूत केबल का इस्तेमाल
- पाइलॉन की ऊंचाई 100 फीट