फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Bihar Police Headquarter distributed subdivisions and police station areas to Rural SP patna

Bihar News : बिहार सरकार ने अनुमंडल और थाना क्षेत्रों का किया बंटवारा, ग्रामीण एसपी संभालेंगे जिम्मेदारी

Thu, 12 Feb 2026 11:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 12 Feb 2026 11:03 PM IST
सार

Bihar Police : बिहार पुलिस को बेहतर करने के लिए ग्रामीण एसपी के क्षेत्र का बंटवारा किया गया है। गृह विभाग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police Headquarter distributed subdivisions and police station areas to Rural SP patna
पुलिस मुख्यालय पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विपक्ष सत्ता पक्ष पर लगातार लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाते रहा है। इसको लेकर बिहार सरकार ने बेहतर पुलिसिंग करने के लिए एक नयी व्यवस्था की शुरुआत की है। बिहार सरकार ने 11 जिलों में पदस्थापित ग्रामीण एसपी का क्षेत्र अनुमंडल और थानों में बांट दिया है। गृह विभाग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

विज्ञापन

‎यह खबर भी पढ़ें-Bihar: अपराध के आंकड़ों ने विधान परिषद् में सुशासन की पोल; सरकार ने बताया- क्यों बढ़े आंकड़े?
विज्ञापन


जानिए किस ग्रामीण एसपी को मिले कौन से क्षेत्र 

  •  बेगूसराय-  बेगूसराय के ग्रामीण एसपी के अंतर्गत  बखरी, मंझौल, बखरी और बलिया के एसडीपीओ और उनके साथ जुड़े 11 थाने रहेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मुंगेर -      मुंगेर के ग्रामीण एसपी के तहत मुंगेर सदर, तारापुर और हवेली खड़गपुर के एसडीपीओ और उनके अधीन आने वाले 12 थाने होंगे।
  • भागलपुर- भागलपुर के ग्रामीण एसपी के अंतर्गत कहलगांव-1, कहलगांव- 2 के एसडीपीओ और भागलपुर विधि-व्यवस्था डीएसपी और उनके अंतर्गत आने वाले 18 थाने होंगे।
  • दरभंगा-    दरभंगा ग्रामीण एसपी के तहत बेनीपुर, बिरौल एसडीपीओ एवं सदर के एसडीपीओ-2 और उनके तहत आने वाले 19 थाने होंगे।
  • रोहतास-   रोहतास ग्रामीण एसपी के अधीन मुख्यालय कोचस के एसडीपीओ-2, डिहरी एसडीपीओ-2 और विक्रमगंज एसडीपीओ के साथ आने वाले सभी 28 थाने रहेंगे।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : सदन में नहीं आने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- उनकी रुचि खत्म हो गई है
 

  • गया- गया के ग्रामीण एसपी के कार्य क्षेत्र में नीमचक बथानी, टिकारी, इमामगंज, शेरघाटी-1 एवं शेरघाटी-2 के एसडीपीओ के साथ इनके अधीन आने वाले सभी 33 थाने होंगे।
  • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर ग्रामीण एसपी के अंदर मुजफ्फरपुर पूर्वी-1, पूर्वी-2 और सरैया एसडीपीओ के अलावा इनके क्षेत्र के 24 थाने शामिल हैं।
  • बेतिया- बेतिया के ग्रामीण एसपी के तहत सदर-2 और नरकटियागंज एसडीपीओ तथा इनके अधीन आने वाले 21 थाने शामिल होंगे।
  • सारण- सारण के ग्रामीण एसपी के अधीन मढ़ौरा-1, मढ़ौरा-2 और सोनपुर के एसडीपीओ और उनके अधीन आने वाले 18 थाने आ गए हैं।
  • पूर्णिया- पूर्णिया के ग्रामीण एसपी के अंतर्गत बायसी, बनमनखी और धमदाहा के एसडीपीओ और उनके अधीन आने वाले 18 थाने होंगे।
  • सहरसा- सहरसा ग्रामीण एसपी के अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ और उनके अधीन के 9 थाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed