{"_id":"6655804497caae101e0cadb6","slug":"bihar-news-bihar-police-asi-died-in-train-accident-after-feeling-uneasy-while-going-for-lok-sabha-election-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहाना ढूंढ़ती है मौत: बिहार पुलिस के ASI की गई जान; चुनावी ड्यूटी पर जाते समय बीमार पड़े, रुके तो ट्रेन से कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहाना ढूंढ़ती है मौत: बिहार पुलिस के ASI की गई जान; चुनावी ड्यूटी पर जाते समय बीमार पड़े, रुके तो ट्रेन से कटे
Tue, 28 May 2024 12:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 28 May 2024 12:27 PM IST
सार
Arrah News: चुनाव कराने कैमूर जा रहे बिहार पुलिस के एएसआई की आरा में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। इससे पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। घटना के बाद से परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक एएसआई सत्येंद्र सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिहार के आरा में चुनावी ड्यूटी के लिए जा रहे एएसआई की ट्रेन से गिरकर कटने से मौत हो गई। उसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया गया। मृतक ASI की पहचान चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव निवासी दिवंगत कमेश्र्वर सिंह के बेटे सत्येंद्र सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सत्येंद्र सिंह सुपौल जिले के सुपौल थाने में ASI के पद पर तैनात थे। रविवार को वह सुपौल से कैमूर के लिए चुनाव ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में तबीयत खराब होने की वजह से वह आरा रुक गए। यहां डॉक्टर से इलाज कराने के बाद वह मंगलवार की सुबह भभुआ-पटना इंटरसिटी ट्रेन पर चढ़ रहे थे। तब ही अचानक ट्रेन चल पड़ी। इसी दौरान पैर फिसलने वह ट्रेन के नीचे गिर गए, जिससे घटनास्थल पर ही सत्येंद्र सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक सत्येंद्र सिंह की नौकरी 16 वर्ष पहले सिपाही के पद पर हुई थी। हाल ही में उनका एएसआई के पद पर प्रमोशन हुआ था। आज लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव कराने वह कैमूर जा रहे थे। तब ही ये हादसा हुआ। घटनास्थल से मृतक ASI की सर्विस पिस्टल और 25 गोलियां बरामद की गई हैं, जिसे आरपीएफ ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
सत्येंद्र सिंह के परिवार में उनकी पत्नी पिंकी देवी, एक बेटा और बेटी हैं। घटना की खबर मिलने के बाद से सब लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत परिजनों को सौंप दिया गया।