फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Bihar Krishi Radio launched from today, Deputy CM Vijay Sinha enumerated the benefits

Bihar News: आज से बिहार कृषि रेडियो का शुभारंभ, डिप्टी सीएम ने बताया किसानों को क्या-क्या फायदे मिलेंगे?

Mon, 29 Sep 2025 06:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 29 Sep 2025 06:43 PM IST
सार

बिहार के किसानों के लिए काम की खबर है। नीतीश सरकार ने AI की मदद से बिहार कृषि रेडियो का शुभारंभ किया गया है। किसान अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड कर इसे सेवा का लाभ ले सकते हैं। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि कृषि रेडियो प्रसार प्रणाली कृषि जगत में सूचना क्रांति लाने वाली साबित होगी।

विज्ञापन
Bihar News: Bihar Krishi Radio launched from today, Deputy CM Vijay Sinha enumerated the benefits
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने किया कृषि रेडियो शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज से बिहार कृषि रेडियो की शुरुआत हो चुकी है। बिहार के किसान अपने मोबाइल पर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एआई आधारित कृषि रेडियो प्रसार प्रणाली की शुरुआत की। इस क्रांतिकारी पहल का शुभारम्भ उपमुख्यमंत्री द्वारा कृषि भवन पटना स्थित मीडिया सेंटर में किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार भी उपस्थित थे। डिप्टी सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि एग्रीकल्चर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता मिलकर कृषि तकनीक में नई क्रांति ला सकते हैं। यह किसानों को न केवल उनकी आय बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी प्रदान करेगा। 

विज्ञापन


किसानों की जरूरतों को ध्यान में रख बनाया गया इसे 
विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री  के मार्गदर्शन में बिहार सरकार ने कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग सुनिश्चित किया है। बिहार कृषि रेडियो एप को प्ले-स्टोर और एप्पल-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह एप्लीकेशन किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को समय पर सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना है। इसमें मौसम पूर्वानुमान, फसल रोग प्रबंधन, कृषि योजनाओं, बाजार भाव और मंडी की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। इस प्रणाली की प्रमुख विशेषताओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित विश्लेषण शामिल है, जो मौसम, मिट्टी और बाजार से जुड़े डाटा का अध्ययन कर किसानों को त्वरित जानकारी प्रदान करेगा।
विज्ञापन

Bihar: नीतीश सरकार के मंत्री ने बताया क्या है इंडिया गठबंधन का 'अतिपिछड़ा अधिकार मॉडल', लालू पर भी बोला हमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम की सटीक जानकारी समय से मिलेगी
डिप्टी सीएम ने कहा कि यह रेडियो सेवा क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी, ताकि किसान सरलता से समझ सकें। इसके अतिरिक्त यह सेवा चौबीसों घंटे सातों दिन उपलब्ध रहेगी और किसानों के लिए इंटरैक्टिव सुविधा भी प्रदान करेगी, जिसके माध्यम से वे अपने सवालों का उत्तर सीधे एआई प्रणाली से प्राप्त कर सकेंगे। इस रेडियो सेवा से किसानों को अनेक लाभ मिलेंगे। उन्हें मौसम की सटीक जानकारी समय से प्राप्त होगी, जिससे फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। कीट एवं रोग प्रबंधन की त्वरित सलाह से नुकसान कम होगा और बाजार भाव की अद्यतन जानकारी मिलने से किसान अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, सरकारी योजनाओं और अनुदानों की जानकारी सीधे किसानों तक पहुंचने से वे समय पर लाभ उठा पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed