फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Bhagwan Kushwaha defends govt on rising crime, Bihar before 2005 and Nitish's Bihar difference

Bihar Crime: पूर्व मंत्री सरकार के बचाव में बोले- 2005 से पहले के और नीतीश के बिहार में जमीन-आसमान का अंतर

Wed, 17 Jul 2024 08:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 17 Jul 2024 08:01 PM IST
सार

Rohtas News: जदयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगा कर रखा है। अगर कहीं कोई अपराध होता है तो अपराधी समय रहते पकड़े जाते हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: Bhagwan Kushwaha defends govt on rising crime, Bihar before 2005 and Nitish's Bihar difference
'जीतन सहनी की हत्या के अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के सासाराम में बुधवार को पूर्व मंत्री और जदयू के विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा ने अपराध पर सरकार के बचाव में बयान दिया है। साथ ही उन्होंने VIP नेता मुकेश सहनी के पिता के निधन पर दु:ख जताया। उन्होंने कहा कि जीतन सहनी की हत्या के बाद सबसे पहले नीतीश कुमार जी ने फोन पर मुकेश साहनी जी से बातचीत की। फिर आसपास के तमाम जिले के एसपी तथा पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी गई। पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी को काम पर लगा दिया गया। बहुत हद तक मामले का खुलासा हो चुका है और जल्द ही अपराधी भी पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन


वहीं, सरकार का बचाव करते हुए भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि वह 2005 से पहले भी बिहार में विधायक थे। उस दौरान बिहार में कुल 133 से अधिक नरसंहार हुए थे। अपराध का वह दौर और आज के दौर में काफी अंतर है। 14 करोड़ की आबादी में छिटपुट घटनाएं होते रहती है। लेकिन अब अपराध करके कोई बच नहीं सकता है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगा कर रखा है। अगर कहीं कोई अपराध होता है तो अपराधी समय रहते पकड़े जाते हैं। कोई यह सोचे कि बिहार में अपराध करके बच जाएंगे, अब यह संभव नहीं है। अपराधी आज जेल के सलाखों के पीछे होते हैं। यही अंतर है 2005 के पहले का बिहार और अब के बिहार में। अब सत्ता प्रायोजित अपराध नहीं होते हैं, अब अपराधियों को जेल के अंदर रहना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed