फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Bhabhua block office became a model building but government lagged behind in building a model road

Bihar News: भभुआ प्रखंड कार्यालय तो मॉडल बिल्डिंग बना, पर मॉडल सड़क बनाने में पीछे रह गई सरकार

Sun, 11 Aug 2024 01:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 11 Aug 2024 01:56 PM IST
सार

Kaimur News: बीडीओ सतीश कुमार ने बारे में बताया कि कैमूर जिला अधिकारी को सूचना दे दी गई है। उनकी तरफ से आश्वासन मिला है कि बरसात जैसे ही खत्म होगी, वैसे ही सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।
 

विज्ञापन
Bihar News: Bhabhua block office became a model building but government lagged behind in building a model road
भभुआ प्रखंड की खराब पड़ी सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर में आज से छह साल पहले भभुआ प्रखंड कार्यालय की नई बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। कुछ महीने पहले ही पुराने ब्लॉक से नए ब्लॉक में सभी कर्मचारी और पदाधिकारियों को शिफ्ट किया गया है। इसमें अंचल कार्यालय, समिति के कार्यालय के साथ अन्य कई कार्यालय भी शिफ्ट हुए हैं। सरकार के निर्देशानुसार मॉडल बिल्डिंग तो बन गई, लेकिन अभी भी मॉडल सड़क नहीं बन पाई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भभुआ प्रखंड के ही दुमदुम पंचायत में नया भभुआ प्रखंड कार्यालय बनाया गया है। जहां जाने के लिए आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि वहां अभी तक सड़क बनकर नहीं तैयार हुई है। हालांकि इसी कच्ची सड़क से रोज ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ के साथ कर्मचारी आते जाते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि ब्लॉक में काम कराने आए लोग कच्ची सड़क होने की वजह से गिर जाते हैं, जिससे उन्हें काफी चोट लग जाती है। यहां तक की ब्लॉक कर्मी भी गिर जाते है। भभुआ शहर से नए प्रखंड कार्यालय की दूरी लगभग तीन किलोमीटर है, लेकिन अगर नदी पर पुल बन जाता है और सड़क बन जाती है तो यह दूरी घटकर सीधा एक किलोमीटर की रह जाएगी।
विज्ञापन

 

Bihar News: Bhabhua block office became a model building but government lagged behind in building a model road
भभुआ प्रखंड कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

बीडीओ सतीश कुमार ने बारे में बताया कि कैमूर जिला अधिकारी को सूचना दे दी गई है। उनकी तरफ से आश्वासन मिला है कि बरसात जैसे ही खत्म होगी, वैसे ही सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।
 
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुरु सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी भी सड़क पूरी तरह से कच्ची रोड है, जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में आते जाते कर्मी के साथ आम जनों को भी परेशानी होती है। मैं जिलाधिकारी से मांग करता हूं कि जल्द से जल्द कच्ची रोड को पक्की सड़क में बदल दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed