फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Attempt of self immolation in Buxar on International Disabled Day, protest at Collectorate gate

Bihar: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों ने की आत्मदाह की कोशिश, कलेक्ट्रेट गेट पर जोरदार प्रदर्शन

Tue, 03 Dec 2024 09:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 03 Dec 2024 09:11 PM IST
सार

Buxar News: दिव्यांग संघ के जिला अध्यक्ष अगस्त उपाध्याय ने बताया कि उनकी 21 सूत्रीय मांगें हैं, जिनमें मुख्य रूप से दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराना शामिल है। अगर मांग पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Attempt of self immolation in Buxar on International Disabled Day, protest at Collectorate gate
रैली निकालकर प्रदर्शन करते दिव्यांग लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर बक्सर में दिव्यांगजनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव किया और आत्मदाह का प्रयास किया। किला मैदान से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालने के बाद सैकड़ों दिव्यांगों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट को जाम कर नारेबाजी की। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों और लोगों ने उन्हें समझा-बुझा कर आत्मदाह से रोका। शाम पांच बजे तक प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।

विज्ञापन

 
महापुरुषों को अर्पित किए पुष्प
दिव्यांगजनों ने किला मैदान से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। इस दौरान अंबेडकर चौक, ज्योति चौक और अन्य स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। दिव्यांगजन अपनी ट्राइसाइकिल, ई-रिक्शा और अन्य साधनों से प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन



 
प्रमुख मांगें और नाराजगी
दिव्यांग संघ के जिला अध्यक्ष अगस्त उपाध्याय ने बताया कि उनकी 21 सूत्रीय मांगें हैं, जिनमें मुख्य रूप से दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराना शामिल है। वहीं, उनकी अन्य मांगों में शामिल हैं-

विज्ञापन
विज्ञापन
  • दिव्यांग पेंशन को बढ़ाकर कम से कम 1,000 से 5,000 रुपये करना।
  • 200 यूनिट मुफ्त बिजली की व्यवस्था।
  • रोजगार के लिए गारंटर-रहित ऋण उपलब्ध कराना।
  • सरकारी मामलों में फ्री कानूनी सहायता।
  • रेलवे स्टेशनों पर बैटरी चार्जिंग पॉइंट की स्थापना।
  • दिव्यांगों के लिए तीन-पहिया स्कूटी और चार डिसमिल जमीन आवंटित करना।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
 
प्रशासन सतर्क, जांच का आश्वासन
प्रशासन ने दिव्यांगों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। कलेक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारियों ने कहा कि उचित कार्रवाई की जाएगी और सरकार तक इन मांगों को पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed