फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : attack on DIG's brother clash in road dispute patna bihar police patna news

Bihar News : पटना में DIG के भाई पर जानलेवा हमला, सड़क विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े

Thu, 09 Oct 2025 09:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 09 Oct 2025 09:49 PM IST
सार

Bihar : दो पक्षों में बहस हो रही थी। तभी अचानक दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। इससे पहले कि कोई अपना बचाव करता, तब तक सभी लहूलुहान हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।

विज्ञापन
Bihar News : attack on DIG's brother clash in road dispute patna bihar police patna news
घायल संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में एक मामूली विवाद में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे, रॉड और धारदार हथियार चलने लगे, जिसमें लगभग चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आकाशवाणी रोड स्थित खाजपुरा इलाके की है। घायलों में एक पक्ष से सीआरपीएफ के डीआईजी अजय सिंह के भाई संजय सिंह भी शामिल हैं। उनकी हालत गंभीर हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: 'खून हम जलाएं, टिकट दूसरे को!'- प्रत्याशी का नाम सामने आते ही जन सुराज कार्यालय में हंगामा
विज्ञापन


घटना के संबंध में घायल संजय सिंह ने बताया कि आज रास्ते को लेकर बहस हुई, जो इतनी बढ़ गई कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने दावा किया कि पूरी घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं, दूसरे पक्ष के अमित सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह विवाद पिछले दो वर्षों से चल रहा है। मामला एसडीओ  कोर्ट में लंबित है। अमित सिंह ने संजय सिंह और उनके परिवार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस झड़प में अमित सिंह और बीच-बचाव करने आए उनके बेटे आयुष सिंह घायल हो गए हैं। अमित सिंह ने बताया कि लोहे की रॉड से हमले के कारण पिता और पुत्र दोनों के हाथ फ्रैक्चर हो गए हैं। दोनों पक्षों की ओर से शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। शास्त्रीनगर पुलिस अब दोनों पक्षों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed