Bihar News: आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई जीरो टॉलरेंस नीति, आसियान और इंडोनेशिया से मिला समर्थन
Bihar News: आसियान महासचिव डॉ. काओ किम हॉर्न और इंडोनेशियाई उप विदेश मंत्री अरिफ हवास ओएग्रोसेनो ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की। उन्होंने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति की सराहना करते हुए सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की आतंकवाद के प्रति नई जीरो टॉलरेंस नीति और सुरक्षा रणनीति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत समर्थन मिला है। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय सांसद प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के दौरे के सातवें दिन इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में कई महत्वपूर्ण कूटनीतिक मुलाकातें कीं। इन बैठकों में आसियान और इंडोनेशिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति की सराहना की और इसे हरसंभव समर्थन देने का आश्वासन दिया।
जकार्ता में हुई अहम कूटनीतिक मुलाकातें
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा के नेतृत्व में सांसदों का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सातवें दिन जकार्ता पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आसियान के महासचिव डॉ. काओ किम हॉर्न और इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय के उपमंत्री अरिफ हवास ओएग्रोसेनो के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों में भारत ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले, सीमा पार से आतंकवाद को मिल रहे समर्थन और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई सटीक कार्रवाई की विस्तृत जानकारी साझा की। इसके साथ ही भारत की नई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और ‘न्यू नॉर्मल’ सुरक्षा रणनीति को भी विस्तार से प्रस्तुत किया गया। इन बैठकों ने भारत की आतंकवाद विरोधी रणनीति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में मछली निर्यात को बढ़ावा, मत्स्य निदेशालय की समीक्षा बैठक में एक्सपोर्ट यूनिट गठन पर जोर
आसियान और इंडोनेशिया से मिला मजबूत समर्थन
बैठकों के दौरान आसियान महासचिव डॉ. काओ किम हॉर्न और इंडोनेशियाई उप विदेश मंत्री अरिफ हवास ओएग्रोसेनो ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की। उन्होंने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति की सराहना करते हुए सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। आसियान देशों के साथ भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में यह बैठक एक महत्वपूर्ण कदम रही। दोनों पक्षों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर जोर
प्रतिनिधिमंडल ने जकार्ता में कई इंडोनेशियाई सांसदों से भी मुलाकात की। इन मुलाकातों में लोकतांत्रिक मूल्यों और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित भारत-इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। संजय कुमार झा ने इन बैठकों में दोनों देशों के बीच साझा हितों और आपसी सहयोग की संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने भारत और इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
यह भी पढ़ें- अहियापुर हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले पूर्णिया सांसद, भावुक होकर रो पड़े; किसे बता दिया ‘सिंदूर का सौदागर’
इंडोनेशिया में दो दिन और रहेंगे प्रतिनिधिमंडल
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अगले दो दिनों तक इंडोनेशिया में ही रहेगा। इस दौरान वे कई प्रमुख संगठनों, संस्थाओं और प्रभावशाली हस्तियों से मुलाकात करेंगे। इन मुलाकातों का उद्देश्य भारत और इंडोनेशिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना और आतंकवाद के खिलाफ साझा रणनीति को और मजबूत करना है। यह दौरा न केवल भारत की कूटनीतिक स्थिति को मजबूत करेगा, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर शांति और सुरक्षा के लिए सहयोग को भी बढ़ावा देगा।