फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Ara MP Sudama Prasad flagged off Jaynagar Intercity Express

Bihar News: आरा से जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुभारंभ, सांसद सुदामा प्रसाद ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 12 Sep 2025 12:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 12 Sep 2025 12:09 PM IST
सार

सुबह 5:40 बजे प्लेटफार्म नंबर 4 से रवाना हुई इस ट्रेन के विस्तारीकरण से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। सांसद ने लोको पायलट को मिठाई और माला पहनाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Bihar News: Ara MP Sudama Prasad flagged off Jaynagar Intercity Express
ट्रेन को झंडी दिखाते आरा सांसद सुदामा प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने लोगों की सुविधा के लिए जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्लेटफार्म नंबर चार से रवाना किया। इस अवसर पर रेलवे अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि हमने लोकसभा में आवाज उठाई थी। इसका नतीजा है कि यह ट्रेन आरा से खुल रही है।

विज्ञापन


सुबह जैसे ही 5 बजकर 40 मिनट हुए तो सांसद सुदामा प्रसाद ने ट्रेन को झंडी दिखाई। उसके बाद लोको पायलट को मिठाई भी खिलाई। साथ ही लोको पायलट को माला पहनाया। उसके बाद ट्रेन रवाना हुई। इस ट्रेन के चलने से आम जनता में भी काफी खुशी देखने को मिली। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पत्नी के बाद उसकी बहन, अब बेटी के साथ! साली से रचाई शादी, वह भागी तो बेटी से दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 से जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तारीकरण आरा से किया गया है। इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने शुक्रवार की सुबह रवाना किया। मौके पर रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सांसद ने रेलवे स्टाफ और यात्रियों से संवाद किया। हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करने के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed