फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: All India Civil Services Sports Meet held in Patna; players and officials are playing together.

Bihar: पटना में आज से खेल महाकुंभ, ट्रैक पर दिखे अफसर; मुख्य सचिव बोले- इनमें राज्य का ब्रांड एंबेसडर दिखता है

Sat, 13 Dec 2025 07:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 13 Dec 2025 07:12 PM IST
सार

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आधुनिक सिंथेटिक ट्रैक, थ्रोइंग एरिया और अन्य अत्याधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि खिलाड़ियों को सुरक्षित और बेहतर खेल वातावरण मिल सके। उल्लेखनीय है कि

विज्ञापन
Bihar News: All India Civil Services Sports Meet held in Patna; players and officials are playing together.
पटना में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स मीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित खेल आयोजन की मेजबानी का गौरव मिला है। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स मीट 2025–26 का आयोजन 13 से 15 दिसंबर तक राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से आए सिविल सेवक अपनी खेल प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। शनिवार सुबह मुख्य सचिव प्रत्यय अमित ने इस महाकुंभ का शुभारंभ बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि इस प्रतियोगिता में कई अफसर भी भाग ले रहे हैं। अधिकारी होने के बावजूद इन लोगों ने अपने खेल के प्रति पैशन को जिंदा रखा है। मैं इन सभी को राज्य के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में देखता हूं। बिहार में खेल और खिलाड़ियों के लिए नया अध्याय लिखा जा रहा है।

विज्ञापन


702 पुरुष, 328 महिला एथलीट और 54 अधिकारी शामिल
इस वर्ष स्पोर्ट्स मीट में कुल 1,084 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 702 पुरुष, 328 महिला एथलीट और 54 अधिकारी शामिल हैं। हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित कई राज्यों की सहभागिता ने आयोजन को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया है। प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जिनमें रेस, शॉट पुट, हाई जंप, डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट, जैवलिन थ्रो, रिले और हैमर थ्रो प्रमुख हैं। इसके साथ ही 40 से 60 वर्ष आयु वर्ग के वेटरन्स एथलीटों के लिए भी मुकाबले रखे गए हैं।

विज्ञापन

Bihar: दिलीप जायसवाल बोले- समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत, सम्राट ने कहा- सबको मान-सम्मान मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल पर्यटन को भी बढ़ावा देने में सहायक साबित हो रहे हैं
खेल विभाग की ओर से कहा गया कि बिहार सरकार के सतत प्रयासों से राज्य में खेल अवसंरचना को मजबूती मिली है। खेल अकादमियों के विस्तार, प्रतिभा खोज कार्यक्रमों और प्रोत्साहन योजनाओं के चलते बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। इस तरह के आयोजन राष्ट्रीय आयोजन न केवल राज्य की खेल संस्कृति को नई दिशा देते हैं, बल्कि खेल पर्यटन को भी बढ़ावा देने में सहायक साबित हो रहे हैं। इस आयोजन की संचालन समिति के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के प्रणव कुमार हैं, जबकि सचिव सह नोडल अधिकारी (एथलेटिक्स) की जिम्मेदारी बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक निभा रहे हैं। बिहार सरकार ने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों और राज्य प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत करते हुए आशा जताई है कि यह राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता खेल भावना, आपसी सौहार्द और एकता को और अधिक सशक्त करेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed