फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: After the death of a youth in a road accident, the family blocked the road

Bihar News: सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन आक्रोशित, दीघा-अशोक राजपथ मुख्य सड़क को घंटों किया जाम

Wed, 30 Jul 2025 12:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 30 Jul 2025 12:58 PM IST
सार

Bihar: घटना की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग उग्र हो गए और सड़क पर उतर आए। उन्होंने मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Bihar News: After the death of a youth in a road accident, the family blocked the road
परिजनों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक इलाके में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने बुधवार की सुबह दीघा-दानापुर से लेकर गांधी मैदान तक जाने वाले अशोक राजपथ को घंटों जाम कर दिया और जमकर बवाल काटा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9 बजे दीघा-रूपसपुर नहर सड़क पर एक तेज रफ्तार पिकअप वैन और ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल सूरज कुमार (उम्र 32 वर्ष), निवासी रामजीचक, दीघा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: सीवान में सड़क हादसा, नोजल मैन की दर्दनाक मौत; स्कूटी चालक पुलिस की गिरफ्त में

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग उग्र हो गए और सड़क पर उतर आए। उन्होंने मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने हादसे के लिए सड़क पर सुरक्षा और रोशनी की व्यवस्था में लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।

मौके पर दीघा थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को संभाला। करीब तीन घंटे बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद लोगों ने जाम हटाया और यातायात बहाल हो सका। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद दोनों वाहन पिकअप वैन और ऑटो को जब्त कर लिया गया है। अन्य घायलों का भी इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed