फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: ABVP strongly surrounded AISA in Patna University murder case

पटना विश्वविद्यालय हत्याकांड: ABVP का फूटा गुस्सा, मामले में कठोर कार्रवाई की बात कही; आइसा को जमकर घेरा

Thu, 30 May 2024 01:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 30 May 2024 01:11 PM IST
सार

Patna: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पटना विश्वविद्यालय से संबद्ध बिहार नेशनल कॉलेज में अध्ययनरत छात्र हर्षराज की वामपंथी छात्र संगठन आइसा के कार्यकर्ता द्वारा पीटकर हत्या किए जाने के कृत्य की निंदा की है। इसके साथ ही इस मामले में निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
Bihar News: ABVP strongly surrounded AISA in Patna University murder case
ABVP का फूटा गुस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज की सोमवार (27 मई) को पीट-पीटकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हत्याकांड के में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों में से पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले को लेकर छात्र संगठन एबीवीपी ने रोष प्रकट किया है।

विज्ञापन


संगठन द्वारा कहा गया कि आइसा तथा एसएफआई जैसे वामपंथी छात्र संगठनों की शैक्षिक माहौल को दूषित बनाने में प्रमुख भूमिका लगातार सामने आ रही है। आइसा के पदाधिकारियों द्वारा इस घटना को लेकर चंदन की प्राथमिक सदस्यता रद्द करने की बात सामने आई है, किंतु जिस कुत्सित मानसिकता को लेकर कार्यकर्ता ने हत्या की ऐसी मानसिकता और विचार देने का कार्य तेजी से इन वामपंथी संगठनों द्वारा ही किया जा रहा है। ऐसे में किसी एक की प्राथमिक सदस्यता रद्द करने से ऐसी गतिविधियों पर रोक नहीं लगने वाली है, ऐसे छात्र संगठनों पर भी लगाम लगाए जाने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि," पटना विश्वविद्यालय परिवार के छात्र की इस निर्ममता के साथ हत्या किए जाने का कृत्य बेहद शर्मनाक है। अभाविप इस प्रकरण में संलिप्त आइसा छात्र संगठन के कार्यकर्ता के विरुद्ध कठोरमत कार्रवाई करने की मांग करती है। वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा केरल से लेकर बिहार तक इस तरह के कई प्रकरण सामने आ रहे हैं, ऐसे में इन वामपंथी संगठनों की संगठनात्मक कार्यशैली एवं पद्धति की वास्तविकता सामने आ गई है। अभाविप, मृतक छात्र के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed