{"_id":"660ff92593e63fa1d10699dc","slug":"bihar-news-a-speeding-pickup-crushed-a-retired-army-soldier-going-on-a-bike-in-bhojpur-he-died-on-spot-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भोजपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक से जा रहे रिटायर्ड आर्मी जवान को रौंदा, घटनास्थल पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भोजपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक से जा रहे रिटायर्ड आर्मी जवान को रौंदा, घटनास्थल पर हुई मौत
Fri, 05 Apr 2024 06:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 05 Apr 2024 06:44 PM IST
सार
मृतक के छोटे भाई राकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर शाम वह बाइक से बाजार करने के लिए अपने गांव से बरुही बाजार पर गए थे। बाजार करने के बाद जब वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान बरुही बाजार में ही पीछे से आ रहे अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के भोजपुर जिले में तेज रफ्तार पिकअप ने बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार रिटायर्ड आर्मी जवान को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। यह घटना शहर थाना क्षेत्र के बरुही बाजार आरा-अरवल मुख्य मार्ग की है। मृतक की पहचान शहर थाना क्षेत्र के बजरेया गांव निवासी दिवंगत बच्चू साव के बेटे जनेश्वर साव (70) के रूप में हुई है। वह 1987 में दानापुर (बिहार रेजीमेंट) से सिपाही के पद से रिटायर्ड हुए थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण और मृतक के परिजनों का गुस्सा भड़क उठा। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों और मृतक के परिजन शव को लेकर सड़क पर उतर गए। उसके बाद आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर बरुही बाजार में मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क के बीचों-बीच रख सड़क जाम कर दी। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। गुस्साए लोगों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखा।
विज्ञापन
वहीं, सड़क जाम की सूचना पाकर शहर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एसआई अनिल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फिर लोगों को समझा-बुझाकर और मुआवजे का आश्वासन देकर जाम को हटवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
विज्ञापन
इधर, घटना को लेकर मृतक के छोटे भाई राकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर शाम वह बाइक से बाजार करने के लिए अपने गांव से बरुही बाजार पर गए थे। बाजार करने के बाद जब वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान बरुही बाजार में ही पीछे से आ रहे अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी।