फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news A policeman returning from duty was run over by a pickup truck and died

Bihar News: ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवान की सड़क हादसे में मौत, गांव में मचा कोहराम

Fri, 06 Jun 2025 03:28 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 06 Jun 2025 03:28 PM IST
सार

Bihar: हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां की गोद सूनी हो गई, पिता बेटे की तस्वीर को निहारते रह गए। जवान बेटे की असमय मौत से पूरा परिवार टूट गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar news  A policeman returning from duty was run over by a pickup truck and died
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत हो गई। यह हादसा कोरानसराय बाजार के पास उस समय हुआ, जब ड्यूटी से लौट रहे जवान को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतक की पहचान कोरानसराय थाना क्षेत्र के मुंगाव गांव निवासी सुदामा प्रसाद के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुन्ना वर्तमान में डुमरांव स्थित बीएमपी  प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणरत थे। उनकी पोस्टिंग बांका जिले में थी और बकरीद को लेकर उन्हें विशेष ड्यूटी पर भेजा गया था।

विज्ञापन

बताया गया कि ड्यूटी पूरी कर मुन्ना कुमार शुक्रवार रात करीब 11 बजे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही कोरानसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  मुंडन में जा रहे घर के दामाद की बिजली के करंट से मौत, दो लोग झुलसे...मौके पर मची अफरातफरी; जानें

इस हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां की गोद सूनी हो गई, पिता बेटे की तस्वीर को निहारते रह गए। जवान बेटे की असमय मौत से पूरा परिवार टूट गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मुन्ना काफी मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ युवक था।

पिकअप जब्त, चालक फरार
कोरानसराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है। चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed