फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: A Home Guard soldier serving for 36 years died in the line of duty news in hindi

Bihar News: 36 साल से सेवा दे रहे होमगार्ड जवान की ड्यूटी के दौरान मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

Fri, 19 Sep 2025 06:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 19 Sep 2025 06:37 PM IST
सार

Bihar News: दिनेश पांडे ने वर्ष 1989 में होमगार्ड सेवा ज्वाइन की थी और करीब 36 साल से लगातार सेवा दे रहे थे। पिछले चार माह से वह दुर्गावती थाने में ड्यूटी कर रहे थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Bihar News: A Home Guard soldier serving for 36 years died in the line of duty news in hindi
अस्पताल से निकलता शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना में तैनात होमगार्ड जवान की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। आनन-फानन में जवान को दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान दिनेश पांडे (55 वर्ष), पिता राजेंद्र पांडे, निवासी लहूरबारी थाना मोहनिया, जिला कैमूर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में भभुआ के अखलासपुर स्थित अपने ससुराल में रहते थे। रिश्तेदारों ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं थी।

विज्ञापन


पढ़ें: 'Gen-Z लोकतंत्र बचाएंगे' राहुल गांधी के बयान पर मंगल पांडेय ने कसा तंज, कहा- अटपटा और अनुचित

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दिनेश पांडे ने वर्ष 1989 में होमगार्ड सेवा ज्वाइन की थी और करीब 36 साल से लगातार सेवा दे रहे थे। पिछले चार माह से वह दुर्गावती थाने में ड्यूटी कर रहे थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलने पर परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे और शव देखते हीं रो-रोकर बेहाल हो गए। दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संगीता सिन्हा ने बताया कि जवान को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed