Bihar Election: 'Gen-Z लोकतंत्र बचाएंगे' राहुल गांधी के बयान पर मंगल पांडेय ने कसा तंज, कहा- अटपटा और अनुचित
Bihar Election: राहुल गांधी के 'Gen-Z लोकतंत्र बचाएंगे' वाले बयान पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी अटपटे बयान देने के लिए ही जाने जाते हैं। उनका यह बयान कतई उचित नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर के नगर भवन में शुक्रवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और सांसद रामकृपाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की रणनीति और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
सम्मेलन के बाद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि एनडीए ने अगले बिहार विधानसभा चुनाव में 225 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए कार्यकर्ता हर घर तक जाकर विकास कार्यों की जानकारी देंगे। राहुल गांधी के Gen-Z लोकतंत्र बचाएंगे वाले बयान पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अटपटे बयान देने के लिए ही जाने जाते हैं। उनका यह बयान कतई उचित नहीं है। तेजस्वी यादव द्वारा कलम बांटने की पहल पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनता राजद शासनकाल का कड़वा सच भूल नहीं सकती। अब चाहे वह कुछ भी बांटें या बोलें, जनता सब जानती है।
पढ़ें: प्रसव पीड़ा से मौत, मुआवजे का चेक बाउंस…गुस्से में विधायक और परिवार ने सड़क पर काटा बवाल; खूब हंगामा
वहीं सांसद रामकृपाल यादव ने तेजस्वी की यात्रा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह वोट अधिकार यात्रा नहीं बल्कि घुसपैठियों को बचाने की यात्रा थी। एनडीए की सरकार ने कभी भी घुसपैठियों को आने की इजाजत नहीं दी और ना ही कभी देगी। वे बिहार और देश की जनता का हक और रोजगार छीनना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।