फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: A gym owner in Patna found a newborn baby in a bag and decided to adopt her

Bihar News: थैली में छोड़ी गई मासूम, दया से मिली नई जिंदगी; पटना के जिम मालिक ने किया गोद लेने का फैसला

Sat, 08 Nov 2025 03:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 08 Nov 2025 03:34 PM IST
सार

Bihar News: सौरभ कुमार ने बताया कि उनकी शादी को सात वर्ष हो चुके हैं और उनके पहले से दो बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान की मर्जी से हमारे घर एक और बेटी आई है। हम इसका पूरा लालन-पालन करेंगे।

विज्ञापन
Bihar News: A gym owner in Patna found a newborn baby in a bag and decided to adopt her
थैली में नवजात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 18 में स्थित एक जिम के पास शनिवार सुबह एक थैली में नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जिम के मालिक सौरभ कुमार ने बताया कि वे शुक्रवार रात करीब 10 बजे जिम बंद करके घर लौट गए थे।

विज्ञापन

शनिवार सुबह जब वे जिम पहुंचे तो गेट के पास एक थैली से रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने जब थैली खोली तो अंदर एक नवजात बच्ची थी। यह देखकर वे दंग रह गए और तुरंत राजीव नगर थाना पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन बच्ची के परिजनों का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद सौरभ कुमार ने बच्ची को गोद में उठाया और उसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी लेने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: भागलपुर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फांसी या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

सौरभ कुमार ने बताया कि उनकी शादी को सात वर्ष हो चुके हैं और उनके पहले से दो बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान की मर्जी से हमारे घर एक और बेटी आई है। हम इसका पूरा लालन-पालन करेंगे।

पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ बताया। सौरभ कुमार ने बच्ची को अपनाने के लिए थाना प्रभारी को आवेदन भी दिया है। इस घटना के बाद उनके परिवार और आस-पड़ोस में खुशी और संवेदना का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed